MP Assembly Monsoon Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आठवां दिन कई मुद्दों पर जोरदार बहस के साथ गुजरा।
कांग्रेस ने आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी के मामले को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
पार्टी के विधायक पुलिस की वर्दी पहनकर सदन पहुंचे और गांधी प्रतिमा के पास धरना देकर जांच की मांग की।
उन्होंने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में घोटाले का विरोध करते हुए न्यायिक जांच की मांग की।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस घोटाले को “व्यापमं पार्ट-2” बताया और आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।
क्या है पूरा मामला? Congress Protest in Police uniform
कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।
कांग्रेस विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी के नेतृत्व में पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने तख्तियां लेकर विधानसभा में प्रदर्शन किया और “बेरोजगारों को न्याय दो” के नारे लगाए।
आज मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा घोटाले के खिलाफ कांग्रेस विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी के नेतृत्व में पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया।#हक_की_आवाज#MPVidhansabha pic.twitter.com/H2HxXMVUyu
— MP Congress (@INCMP) August 6, 2025
व्यापमं-2 का आरोप
कांग्रेस ने आरक्षक भर्ती में धांधली को ‘व्यापमं घोटाला पार्ट-2’ बताया।
सिंगार ने आरोप लगाया कि “नकली सॉल्वर परीक्षा दे रहे थे, फर्जी आधार कार्ड से 7411 पदों की भर्ती में गड़बड़ी हुई। सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।”
– यह भर्ती घोटाला व्यापम पार्ट 2 है और इसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच कर दोषियों को सजा दी जानी चाहिए।
– सरकार इस भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का काम कर रही है।
विधायक रजनीश सिंह ने कहा, “हमने बेरोजगार युवाओं की आवाज उठाने के लिए यह प्रदर्शन किया। सरकार इस घोटाले की जांच कराए और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करे।”
प्रदेश में व्यापम घोटाला पार्ट-2 जारी है!
– उम्मीदवारों की जगह नकली सॉल्वर परीक्षा दे रहे थे। जांच में फोटो, सिग्नेचर, हैंडराइटिंग और फिंगरप्रिंट मेल नहीं खा रहे, फर्जी आधार कार्ड के ज़रिए 7411 पदों की भर्ती में खुला खेल जारी है।
– यह भर्ती घोटाला व्यापम पार्ट 2 है और इसकी… pic.twitter.com/hvwYCyz8K2— Umang Singhar (@UmangSinghar) August 6, 2025
भाजपा का जवाब: “विपक्ष सिर्फ नारेबाजी करता है”
भाजपा विधायक रीति पाठक ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“विपक्ष विकास की बात नहीं करता, बस नारेबाजी करता है। शायद इसी बहाने वे मीडिया में आना चाहते हैं।”
इसी बीच, भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़े एक और विवाद ने सदन में हंगामा खड़ा कर दिया।
खनन घोटाले में उनकी तीन कंपनियों पर 443 करोड़ रुपये की वसूली का मामला सामने आया है।
जब इस पर सवाल उठाया गया, तो पाठक ने कहा, “थोड़ी देर बाद जवाब दूंगा।”
उत्तराखंड त्रासदी पर शोक
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तराखंड में हुई बाढ़ की तबाही पर शोक जताते हुए कहा,
“36 सेकंड में आई यह आपदा केदारनाथ त्रासदी की याद दिला गई।”
सदन ने मौन रखकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भी संवेदना व्यक्त की।
‘लव जिहाद’ शब्द पर विवाद
भाजपा विधायक आशीष शर्मा के ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। सिंगार ने कहा,
“यह संवैधानिक शब्द नहीं है। आरएसएस-भाजपा जानबूझकर ऐसे शब्दों से समाज को बांट रही है। धर्मांतरण पर चर्चा होनी चाहिए, न कि काल्पनिक मुद्दों पर।”
उन्होंने भोपाल के एक BJP नेता के रिश्तेदार के धर्मांतरण के मामले को भी उठाया।
सदन में चार विधेयकों पर चर्चा
आज के सत्र में चार अहम विधेयकों पर चर्चा होनी है:
- मध्यप्रदेश जन विश्वास उपबंध संशोधन विधेयक 2025
- मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक 2025
- माध्यमस्थ अधिकरण संशोधन विधेयक 2025
- मध्यप्रदेश समाज के कमजोर वर्गों के लिए विधिक सहायता और निरसन विधेयक 2025
आज लंच ब्रेक नहीं होगा
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने घोषणा की कि आज लंच ब्रेक नहीं होगा और शून्यकाल की सूचनाएं बाद में पढ़ी जाएंगी।
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज का दिन विरोध, विवाद और विधेयकों से भरा रहा।
मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में आज पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा घोटाले को लेकर कांग्रेस विधायकदल का पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर प्रदर्शन ।
MP पुलिस भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। असली उम्मीदवारों की जगह नकली सॉल्वर परीक्षा दे रहे थे। जांच में फोटो, सिग्नेचर, हैंडराइटिंग… pic.twitter.com/wDnV3Qi1G8
— Umang Singhar (@UmangSinghar) August 6, 2025
कांग्रेस का पुलिस वर्दी में प्रदर्शन और भाजपा का जवाब, साथ ही खनन घोटाले का मामला—सभी ने राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है।
अब देखना है कि पुलिस भर्ती घोटाले की जांच होगी या नहीं और सरकार क्या कदम उठाती है।