Mahila Congress Protest: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है।
शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन किए।
भोपाल में कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजयवर्गीय के बंगले का घेराव किया, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई।
कार्यकर्ताओं ने विजयवर्गीय के पोस्टर पर गंगाजल छिड़क कर उसका ‘शुद्धिकरण’ किया, जबकि शाजापुर में उनके पुतले फूंके गए।
लेकिन बवाल यही पर खत्म नहीं हुआ।
सभी 55 जिलों में महिला कांग्रेस की कांफ्रेस
कांग्रेस ने इस बयान को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का अपमान बताया है।
पार्टी ने आगे की कार्यवाई की घोषणा करते हुए कहा है कि आज प्रदेश के सभी 55 जिलों में महिला कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी।
इन कॉन्फ्रेंस में विजयवर्गीय और उनके साथी मंत्री विजय शाह के बयानों का कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।
विजयवर्गीय ने दी थी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद शुक्रवार को मंत्री विजयवर्गीय ने अपने बयान का बचाव किया।
उन्होंने कहा कि उनके भाषण के टुकड़े-टुकड़े करके पेश किया जा रहा है और अगर पूरा भाषण सुना जाए तो कोई सवाल ही नहीं उठता।
उन्होंने दोहराया कि उनकी टिप्पणी भारतीय और विदेशी संस्कृति के अंतर पर थी और वह रिश्तों की पवित्रता पर सवाल नहीं उठा रहे थे।
विजय शाह ने भी किया समर्थन
इस बीच, मंत्री विजय शाह ने खंडवा में विजयवर्गीय के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी सगी बहन भी उनके बगल में बैठी हैं, लेकिन क्या वह सार्वजनिक रूप से उनका चुंबन लेंगे?
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी संस्कृति और सभ्यता यह नहीं सिखाती।
मंत्री विजय शाह ने कैलाश विजयवर्गीय के बयान का किया समर्थन#KailashVijayvargiya #Congress #RahulGandhi #PriyankaGandhi #BJP #VijayShah #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews
Priyanka Gandhi। Rahul Gandhi। Congress | @INCMP | pic.twitter.com/9eIVveCAUP— Chautha Khambha (@chauthakhamba) September 27, 2025
क्या कहा था कैलाश विजयवर्गीय
यह सारा विवाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के गुरुवार को शाजापुर में दिए गए एक भाषण से शुरू हुआ।
भाषण के दौरान, विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “हम पुरानी संस्कृति के लोग हैं… आज के हमारे प्रतिपक्ष के नेता ऐसे हैं कि अपनी जवान बहन को बीच चौराहे पर चुंबन करते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि यह “विदेशी संस्कृति” का असर है और ऐसे नेता विदेश में पले-बढ़े हैं, इसलिए उनमें ये संस्कार हैं।
शाजापुर: कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा आज के नेता प्रतिपक्ष सड़क पर बहन प्रियंका गांधी के साथ चुम्मन करते हैं#KailashVijayvargiya #Congress #RahulGandhi #PriyankaGandhi #BJP #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews
Priyanka Gandhi। Rahul Gandhi। Congres pic.twitter.com/m3EXI1NwfF— Chautha Khambha (@chauthakhamba) September 26, 2025
हालांकि विजयवर्गीय ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर था।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की है।
पटवारी ने कहा कि यह टिप्पणी सिर्फ राहुल गांधी पर नहीं, बल्कि भारत की पूरी संस्कृति पर हमला है।
कैलाश की घटिया सोच पर मोदी-मोहन का मौन निंदनीय! pic.twitter.com/mQYLwM1wxc
— MP Congress (@INCMP) September 27, 2025
उन्होंने आरोप लगाया कि विजयवर्गीय मुख्यमंत्री नहीं बन पाने के कारण “पागल” हो गए हैं।
अब देखना है कि इस मुद्दे पर आगे क्या होता है।