Homeन्यूजअब मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3000 रुपए! CM मोहन...

अब मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3000 रुपए! CM मोहन का बड़ा ऐलान

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के सारणी में आयोजित एक कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाओं को 1250 रुपए प्रति महीने दिए जा रहे हैं, लेकिन अगले 5 साल में यह राशि बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति महीना कर दी जाएगी।

यह कदम महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए उठाया गया है।

  1. लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि को 1250 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति महीना करेगी।
  2. यह बढ़ोतरी अगले 5 साल में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
  3. ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर।
  4. सारणी में 464 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया।
Ladli Behna Yojana, Government of Madhya Pradesh, Women Empowerment, CM Mohan Yadav, Lakhpati Didi Yojana,
Ladli Behna Yojana

लखपति दीदी योजना से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

सीएम यादव ने कहा कि ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी सालाना आय 1 लाख रुपए से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके तहत महिलाओं को रेडीमेड वस्त्र निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण और घरेलू उत्पाद बनाने जैसे कामों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार महिलाओं के हित में हर संभव कदम उठाएगी।

सारणी में 464 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सारणी में 464 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

इनमें सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सारणी क्षेत्र कोयले के भंडार, ताप्ती नदी के उद्गम और समृद्ध कृषि परंपरा के लिए जाना जाता है, और सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

 

महिलाओं को 8.5 करोड़ की स्टार्टअप सहायता

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी 4 महिलाओं को 8.5 करोड़ रुपए की स्टार्टअप निवेश सहायता दी गई।

इससे महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगी और आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी।

अक्टूबर में भोपाल में किसान मेला

सीएम यादव ने यह भी घोषणा की कि अक्टूबर 2025 में भोपाल में एक बड़ा किसान मेला आयोजित किया जाएगा।

इसका उद्देश्य किसानों को नई तकनीक और बाजार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना है।

लाड़ली बहना योजना क्या है?

  • इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं को 1250 रुपए प्रति महीना दिए जाते हैं।

  • अब इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रुपए किया जाएगा।

  • योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर अपनी आवेदन स्थिति चेक कर सकती हैं।

मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है।

सीएम मोहन यादव ने सारणी में किए गए ऐलान से साफ है कि प्रदेश की महिलाओं के विकास और स्वावलंबन पर सरकार का पूरा ध्यान है।

ये खबर भी पढ़ें-

1 हफ्ते तक फ्री सफर, 20 रुपये न्यूनतम किराया: जानें इंदौर मेट्रो के बारे में सब कुछ

रानी लक्ष्मीबाई से दुर्गावती तक, वीरांगनाओं के नाम पर इंदौर के मेट्रो स्टेशन- पहले दिन सिर्फ महिलाओं ने किया सफर

PM Modi ने कहा- पाकिस्तान को गोली का जवाब गोले से मिलेगा, नारी शक्ति को चुनौती देना बना आंतकियो का काल

देश में कोरोना से 20 मौतें: केरल-महाराष्ट्र बने हॉटस्पॉट, 1 दिन में सामने आए 500 से ज्यादा नए मामले

- Advertisement -spot_img