Homeन्यूजपुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 14 लाख की इनामी महिला...

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 14 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

और पढ़ें

Female Naxalite Arrested: बालाघाट में हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों को सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने एक इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।

14 लाख की इनामी नक्सली अरेस्ट

मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस जवानों को सफलता मिली है।

बैहर थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस जवानों ने 32 वर्षीय महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार हुई हार्डकोर महिला नक्सली का नाम साजंती है, जिस पर 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

ये खबर भी पढ़ें – छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 2 महिला नक्सली समेत 6 नक्सलियों को किया ढेर

नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रह अभियान

महिला नक्सली की गिरफ्तारी नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई है।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बैहर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी।

कान्हा नेशनल पार्क के परसाटोला चिचरंगपुर के जंगल से महिला नक्सली अरेस्ट हुई है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, मैगजीन, एक कुल्हाडी और अन्य सामान जब्त किया है।

गिरफ्तार महिला नक्सली के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह एमएमसी जोन के केबी डिवीजन अंतर्गत खटिया मोचा दलम में सक्रिय थी।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला नक्सली से पूछताछ कर और जानकारी जुटाने में लगी है।

ये खबर भी पढ़ें – दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने ढेर किए 9 नक्सली, हथियार-विस्फोटक बरामद

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October