Indore Minor Girl Sold In Gujarat: इंदौर की नाबालिग लड़की को गुजरात में बेचने वाले 7 आरोपियों पर FIR हुई है।
आरोपी लड़की को घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर गुजरात ले गए और बेच दिया।
पीड़िता ने किसी तरह भागकर इंदौर आई और अपनी मां को पूरी बात बताई।
जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से केस दर्ज कराया गया।
लड़की को घुमाने के बहाने ले गए और बेच आए
चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 साल की लड़की को गुजरात में बेचने का मामला सामने आया है।
पीड़िता ने बताया कि 5 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह घर के बाहर काम से निकली थी।
तब उसे आएशा मिली, जिसे वो पहले से जानती थी।
आएशा उर्फ कोमल अपने पति गोलू पठान के साथ आई थी।
आएशा ने कहा कि बेटमा में काम है, साथ में चल घूमकर आ जाएंगे।
पीड़िता ने तब घर पर कुछ नहीं कहा और उनके साथ बाइक से चली गई।
राजमोहल्ला में एक चाय की दुकान के पास एक कार में विमला, धर्मेन्द्र, रवि और अन्य लोग बैठे मिले।
यहां विमला ने कहा कार में बैठ जाओ घूमकर आते हैं।
पहले मैंने मना किया, लेकिन आएशा ने भरोसा दिलाया कि कुछ देर में आ जाएंगे।
इसके बाद कार से गुजरात के जामनगर ले गए।
जब पीड़िता ने आएशा से पूछा तो वो कहने लगी कि काम है, इसलिए यहां पर लेकर आए हैं।
यहां पर प्रकाश नाम के लड़के से मिलवाया।
इसके बाद मुझे छोड़कर बाकी लोग वापस आ गए।
प्रकाश ने कहा कि वह उसकी पत्नी है, उसने आएशा और अन्य लोगों से उसे खरीदा है।
प्रकाश ने यहां नाबालिग से कई बार रेप किया।
9 नवंबर की रात पीड़िता घर से पैदल निकल गई, जैसे-तैसे राजकोट तक पहुंची।
यहां से अहमदाबाद की ट्रेन मिली और 11 नवंबर को पीड़िता इंदौर पहुंची।
फिर पीड़िता ने अपनी मां से मिलकर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।
2 महिला सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
चंदन नगर पुलिस लड़की के अपहरण, रेप और उसे बेचने के मामले में दो महिला सहित 7 लोगों को आरोपी बनाया है।
आएशा उर्फ कोमल, मोहम्मद आदिल उर्फ गोलू पठान, जीवन, विमला, धर्मेंद्र, प्रकाश और रवि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वहीं पुलिस गुजरात निवासी दुष्कर्मी व्यक्ति की तलाश कर रही है।
डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक मामले में जल्द खुलासा किया जाएगा।
पीड़िता के पिता दिव्यांग हैं, मां घर के आसपास मजदूरी करती है,। लड़की की एक बहन और दो भाई है।
पीड़िता ने बताया कि वह डर गई थी इसलिए दो दिन तक मामले में शिकायत नहीं की।
हिंदू जागरण मंच ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया कि आएशा ने साढ़े चार लाख रुपये में प्रकाश से सौदा किया था।
उसने जामनगर में लड़की देने की बात कही थी।
इसके बाद यहां से नाबालिग को लेकर गए थे।
इसमें जीवन को कार से लड़की को छोड़ने के बदले 50 हजार देने की बात तय हुई थी।
आएशा पर छत्रीपुरा सदर बाजार सहित अन्य थानों में पहले से देह व्यापार के मामले दर्ज है।
ये खबर भी पढ़ें – महाकाल मंदिर में हाईटेक हुई एंट्री, भस्म आरती में शामिल भक्तों को RFID बैंड पहनना जरूरी


