Homeन्यूज4 माह से नहीं मिली सैलरी, काम बंद कर हड़ताल पर गए...

4 माह से नहीं मिली सैलरी, काम बंद कर हड़ताल पर गए हमीदिया अस्पताल के 500 आउटसोर्स कर्मचारी

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

Hamidia Hospital Outsource Employees Strike: भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल में काम करने वाले सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारी पिछले 4 माह से सैलरी नहीं मिलने की वजह से मंगलवार की सुबह से हड़ताल पर चले गए।

इससे स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है और अस्पताल में मरीज परेशान होते दिखाई दे रहे हैं।

अपनी कई मांगों को लेकर टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड जैसे कई अन्य कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है।

एक तरफ जहां मरीजों के परिजनों को खुद ही व्हील चेयर, स्ट्रैचर को धक्के लगाने पड़ रहे हैं तो टेक्नीशियन के भी हड़ताल में शामिल होने से पर्चा बनवाने में भी लोगों को परेशानियां आ रही हैं।

Hamidia Hospital Outsource Employees Strike: 4 माह से नहीं मिली है सैलरी –

हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 4 महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिली है।

इसके कारण उनके पास घर चलाने के लिए भी पैसे नहीं हैं।

वहीं, हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन के मुताबिक, शासन स्तर पर बात हुई है और जल्द ही सभी की समस्या का समाधान किया जाएगा।

Hamidia Hospital Outsource Employees Strike: कंपनी को 3-4 बार लिख चुके थे शिकायती पत्र –

बता दें कि इन सभी कर्मचारियों को एजाइल सिक्योरिटी सर्विस कंपनी सैलरी देती है।

ये सभी हमीदिया में एजाइल कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी हैं।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उन्होंने 3-4 बार कंपनी को चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी।

लेकिन, चिट्ठी के जवाब में कंपनी केवल कोरा आश्वासन ही देती रही है।

इस कारण ही कर्मचारियों ने अब हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

Hamidia Hospital Outsource Employees Strike: 2 महीने की सैलरी मिलने की उम्मीद –

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कंपनी के साथ-साथ शासन स्तर पर भी बातचीत की है ताकि जल्द ही हड़ताल को खत्म करवाया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, जीएमसी द्वारा एजाइल कंपनी को पिछले 6 महीने से कोई पेमेंट नहीं किया गया है।

इस कारण ही कंपनी ने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दी है।

जीएमसी द्वारा तकरीबन 12 करोड़ से अधिक की राशि एजाइल कंपनी को दी जानी थी।

जानकारी के मुताबिक, शासन स्तर पर फिलहाल 3 करोड़ रुपये की राशि कंपनी को दी जा रही है।

इस राशि से हड़ताली कर्मचारियों को 2 माह की सैलरी और दीवाली से पहले बोनस दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – चर्चा में MP का चायवाला, बाइक 90 हजार की और सेलिब्रेशन पर 60 हजार रुपये खर्च

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 15 October