Heatwave Deaths: जून में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है।
जहां लोग मानसून का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
पूरा उतर भारत इस वक्त आग के गोले की तरह तप रहा है।
दिल्ली में पारा 52 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसके बाद मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
इसी बीच यूपी और बिहार में हीटवेव की वजह से 5 लोगों की जान चली गई है।
दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा में भी IMD ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।
जानिए बाकी राज्यों में क्या स्थिति है और मानसून कब तक आ सकता है।
राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म
बुधवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 48°C तक पहुंच गया।
यह इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है।
2019 के बाद यह पहली बार है जब शहर में इतनी भीषण गर्मी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान के 13 जिलों में आने वाले दिनों में भी लू चलने की चेतावनी जारी की है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में लू से मौतें
उत्तर प्रदेश और बिहार में तपती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
बिहार के शिवहर में एक युवक की लू लगने से मौत हो गई, जबकि यूपी में पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की जान गई।
मौसम विभाग ने बिहार और यूपी के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां तापमान 1-2 डिग्री और बढ़ सकता है।
MP में 12 जिलों में हीटवेव चेतावनी, मानसून की एंट्री 15 जून को
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।
गुरुवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 12 जिलों में लू चलने की संभावना है।
इनमें भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं, जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि, 14-15 जून को मानसून के प्रवेश की उम्मीद है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट, पारा 45°C पार
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा है।
बुधवार को आया नगर में तापमान 45°C दर्ज किया गया।
IMD ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है।
हालांकि, 14 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट की संभावना है।
तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट
जबकि उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी से जूझ रहा है, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
आईएमडी ने तेलंगाना के 10 जिलों में 12 जून को भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है।
मानसून की देरी से बढ़ी मुश्किलें
मानसून ने इस साल समय से पहले केरल में दस्तक दी थी, लेकिन बीच में ही रुक गया।
इसकी वजह से उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। हा
लांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मानसून की गति तेज होगी और जून के मध्य तक बारिश से राहत मिल सकती है।