Homeन्यूजMP: CMO के मुंह पर पोती कालिख, इस वजह से नाराज थे...

MP: CMO के मुंह पर पोती कालिख, इस वजह से नाराज थे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Soot Smeared On CMO’s Face: मध्य प्रदेश के दमोह से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां दो लोगों ने दमोह नगरपालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीएमओ) प्रदीप शर्मा के CMO के चेहरे पर कालिख पोती दी।

ये लोग हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। जो CMO द्वारा नवरात्रि के धार्मिक झंडे हटाए जाने से नाराज थे।

इतना ही नहीं हिंदू संगठन और BJP कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चक्काजाम करते हुए प्रर्दशन भी किया।

नवरात्रि का झंडा लगाने से रोका

कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया, नवरात्रि के शुभारंभ पर घंटा घर पर शुक्रवार रात हिंदूवादी संगठन द्वारा ध्वज लगाया जा रहा था।

नपा कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। कर्मचारियों का कहना था कि नपा सीएमओ के आदेश पर ऐसा किया गया है।

इस मामले में संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है।

संगठन को भी अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।

घर के बाहर पोती मुंह पर कालिख

सीएमओ प्रदीप शर्मा के चेहरे पर उनके घर के बाहर ही कालिख पोती गई है।

मुंह पर कालिख पोतने वालों में अनुराग यादव, पूर्व जिला सह संयोजक बजरंग दल और विवेक अग्रवाल पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा शामिल थे।

cmo face Soot smeared, damoh cmo, hindu organization, navratri flags,
CMO’s Face Soot Smeared

हिंदू धर्म के विरोधियों के साथ ऐसा ही व्यवहार होगा

हिंदू संगठन और BJP कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह ही घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि सीएमओ ने बिना किसी उचित कारण के नवरात्रि के झंडे को हटाने का प्रयास किया।

उनका कहना है कि यह हिंदू समुदाय की भावनाओं के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के विरोधियों के साथ ऐसा ही व्यवहार होगा।

cmo face Soot smeared, damoh cmo, hindu organization, navratri flags,
CMO’s Face Soot Smeared

मौके पर पहुंचे सीएसपी

इस घटना से शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

स्थिति को शांत करने के लिए सीएसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने यह स्पष्ट कह दिया हैं कि जब तक सीएमओ के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

सीएमओ शर्मा को निलंबित करने की मांग

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ शर्मा को निलंबित करने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रुख किया,

जहां वे सीएमओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन देंगे।

cmo face Soot smeared, damoh cmo, hindu organization, navratri flags,
CMO’s Face Soot Smeared

सीएमओ ने दी सफाई

सीएमओ प्रदीप शर्मा ने इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने केवल प्रशासनिक कारणों से झंडा हटाया था।

उनका कहना था कि यह कार्य नगर पालिका की ओर से किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का हिस्सा था, और कोई धार्मिक या राजनीतिक उद्देश्य नहीं था।

- Advertisement -spot_img