Homeन्यूजPM मोदी ने 11वीं बार लालकिले पर तिरंगा फहराया, बोले- 'कम्युनल नहीं,...

PM मोदी ने 11वीं बार लालकिले पर तिरंगा फहराया, बोले- ‘कम्युनल नहीं, देश में सेकुलर सिविल कोड हो’

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

Independence Day 2024: नई दिल्ली। 15 अगस्त यानी गुरुवार को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

तिरंगा फहराने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया।

यह देश के नाम उनका लगातार 11वां और लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद उनका पहला संबोधन है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस बार खास बात यह है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी भी इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बतौर अतिथि पहुंचे हैं।

कार्यक्रम में सत्ताधारी दल सहित विपक्ष के कई नेता भी शामिल होने पहुंचे।

इससे पहले प्रधानमंत्री राजघाट पर पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वन नेशन वन इलेक्शन के लिए सभी आगे आएं

देश में बार-बार चुनाव प्रगति को रोक रहे हैं। हर योजना चुनाव के रंग से रंग दिया गया।

सभी दलों ने अपने विचार रखें हैं। एक कमेटी ने रिपोर्ट बनाई। वन नेशन वन इलेक्शन सामने आया है।

इस सपने को साकार करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से साथ आने को कहता हूं।

देश में सेक्युलर सिविल कोड हो – 

हमारे देश में सुप्रीम कोर्ट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बात की है।

मौजूदा सिविल कोड एक तरह से कम्यूनल सिविल कोड है।

हमारे संविधान की भावना कहती है कि इस विषय पर देश में गंभीर चर्चा हो। जो कानून धर्म के आधार पर देश को बांटते हैं।

ऐसे कानूनी आधुनिक समाज नहीं बनाते। देश में सेक्युलर सिविल कोड होना चाहिए तब जाकर धर्म के आधार पर भेदभाव से मुक्ति मिलेगी।

Independence Day 2024: भारत डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा –

पीएम मोदी ने कहा कि पहले डिफेंस बजट बाहर से हथियार खरीदने में खत्म हो जाता था।
आज हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
आज रक्षा उपकरण निर्माण में हमारी अपनी पहचान है।
भारत डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है।

Independence Day 2024: महिलाओं के खिलाफ अपराध का भी किया जिक्र – 

पीएम मोदी ने कहा कि देश में कुछ चिंता की बातें भी हैं।
मैं यहां से अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहता हूं।
एक समाज के नाते हमें ये सोचना होगा कि हमारी माता, बहनों और बेटियों के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं।
उसके प्रति लोगों का आक्रोश है। राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा।
महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो, राक्षसी काम करने वाले लोगों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो।
समाज में विश्वास पैसा करने के लिए ये जरूरी है। महिलाओं पर अत्याचार की जब घटनाएं होती हैं तो उसकी बहुत ज्यादा चर्चा होती है।
मगर जब ऐसा करने वाले राक्षसी व्यक्ति को सजा होती है तो इसकी खबर कोने में नजर आती है।
इस पर चर्चा नहीं होती है। अब समय की मांग है कि ऐसा करने वाले दोषियों की भी व्यापक चर्चा हो ताकि ऐसा पाप करने वालों को भी डर हो कि उन्हें फांसी पर लटकना पड़ेगा।
मुझे लगता है कि ये डर पैदा करना जरूरी है।

Independence Day 2024: सेना, नौसेना, वायुसेना और स्पेस सेक्टर में दिख रहा महिलाओं का दम-खम

पीएम मोदी ने कहा कि महिला आधारित विकास के मॉडल पर काम किया गया है।
इनोवेशन से लेकर आंत्नप्रन्योरशिप समेत हर सेक्टर में महिलाओं के कदम बढ़ते जा रहे हैं।
महिलाएं सिर्फ भागीदारी नहीं बढ़ा रही हैं, बल्कि नेतृत्व कर रही हैं।
हमारी सेना, नौसेना, वायुसेना और स्पेस सेक्टर में महिलाओं का दम-खम देखा जा रहा है।

Independence Day 2024: अगले 5 साल में मेडिकल कॉलेज में बढ़ाई जाएगी 75 हजार सीटें – 

पीएम मोदी ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई के लिए छात्र बाहर जा रहे हैं।
इसलिए अब 10 सालों में मेडिकल सीटों की संख्या 1 लाख हो गई है।
अगले पांच साल में मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी।
हमने राष्ट्रीय पोषण मिशन चलाया है, ताकि बच्चों को पोषण मिल सके।

Independence Day 2024: 40 करोड़ लोगों ने तोड़ी थी गुलामी की बेड़ियां – 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों हम जरा आजादी के पहले के उन दिनों को याद करें।
सैकड़ो साल की गुलामी। हर कालखंड संघर्ष का रहा है। महिला हो, युवा हो, आदिवासी हो, वे सब गुलामी के खिलाफ जंग लड़ते रहे।
1857 का स्वतंत्रता संग्राम के पूर्व ही हमारे कई आदिवासी क्षेत्र थे, जहां आजादी की जंग लड़ी जाती रही थी।
आजादी की जंग इतनी लंबी थी। अपरंपार यातनाएं, जुल्मी शासन सामान्य मानवी का विश्वास तोड़ने की तरकीबें, फिर भी उस समय की संख्या के करीब 40 करोड़ देशवासियों ने वो जज्बा दिखाया, वो सामर्थ्य दिखाया।
एक संकल्प लेकर चलते रहे, एक सपना लेकर चलते रहे। जूझते रहे। एक ही सपना था वंदे मातरम, एक ही सपना था देश की आजादी का।
उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम उन्हीं के वंशज हैं।
40 करोड़ लोगों ने दुनिया की महान सत्ता को उखाड़ फेंका था।
अगर हमारे पूर्वज जिनका खून हमारी रगों में है, आज हम 140 करोड़ हैं।
अगर 40 करोड़ गुलामी की बेड़ियों को तोड़ सकते हैं, आजादी लेकर के रह सकते हैं तो 140 करोड़ मेरे नागरिक, मेरे परिवारजन अगर संकल्प लेकर चल पड़ते हैं, एक दिशा निर्धारित कर चल सकते हैं, कदम से कदम मिलाकर, कंधे से कंधा मिलाकर, तो चुनौतियां कितना ही क्यों न हो, संसाधनों के लिए जूझने की नौबत हो तो भी हम स्मृद्धि पा सकते हैं।
हम 2047 तक विकसित भारत बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें – 78th Independence Day: 15 August पर देखिए देशभक्ति से भरी ये 10 Patriotic Web Series

uniform civil code
secular civil code
75th independence day
red fort delhi
modi speech on independence day 2024
freedom fighters
independence day india 2024
15 august speech
flag hoisting
15 august

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October