LPG Crisis PNG Connection: भारत में इस समय रसोई गैस (LPG) की सप्लाई को लेकर एक बड़ी खींचतान चल रही है।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने माना है कि स्थिति थोड़ी कठिन है, लेकिन पैनिक होने की जरूरत नहीं है।
सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए अब प्रोत्साहन और दंड वाली नीति अपनाई है।
PNG अपनाओ, पैसे बचाओ
अगर आप सिलेंडर के चक्कर से कटना चाहते हैं, तो सरकार ने आपके लिए एक बेहतरीन ऑफर पेश किया है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने घोषणा की है कि नया PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन लेने पर 500 रुपये की छूट दी जाएगी।

सरकार का मानना है कि जितने ज्यादा लोग पाइप वाली गैस पर शिफ्ट होंगे, सिलेंडर पर दबाव उतना ही कम होगा।
महानगर गैस, गेल और भारत पेट्रोलियम जैसी बड़ी कंपनियों ने भी इस मुहिम में हाथ मिलाया है।
एक जरूरी नियम:
सरकार ने 14 मार्च को एक आदेश जारी किया है, जिन घरों में PNG कनेक्शन लग चुका है, उन्हें अपना LPG सिलेंडर सरेंडर करना होगा।
इससे सिलेंडर उन लोगों तक पहुँच सकेंगे जिन्हें इसकी वाकई जरूरत है।

ब्लैक मार्केटिंग पर ‘डिजिटल’ लगाम
सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार अब एक्शन मोड में है।
- 15 मार्च को देशभर में 1100 से ज्यादा गैस एजेंसियों और आउटलेट्स पर अचानक छापेमारी की गई।
- अब गड़बड़ी रोकने के लिए ‘डिलीवरी कोड’ (OTP आधारित डिलीवरी) को अनिवार्य किया जा रहा है, ताकि सही व्यक्ति को ही सिलेंडर मिले।
- मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा के मुताबिक, घरेलू उत्पादन में भी 36% का इजाफा हुआ है, जो एक अच्छी खबर है।
- राज्यों को अधिकार दिए गए हैं कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से कमर्शियल गैस के वितरण को मैनेज करें।

समंदर से आ रही है खुशखबरी
सप्लाई की कमी को दूर करने के लिए दो बड़े जहाज भारत की ओर बढ़ रहे हैं।
‘शिवालिक’ नाम का जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है और आज शाम तक भारत पहुंच जाएगा।
वहीं, ‘जग लाडकी’ जहाज 81,000 टन कच्चा तेल लेकर मंगलवार तक मुंद्रा पोर्ट पहुंचने की उम्मीद है।
फारस की खाड़ी में फंसे भारतीय जहाजों और नाविकों को लेकर भी राहत की खबर है।
मंत्रालय लगातार 22 जहाजों और उन पर तैनात 611 भारतीय नाविकों के संपर्क में है और फिलहाल सभी सुरक्षित हैं।
#LPGPrice #PNGConnection #PetroleumMinistry #GasCrisis #IGL #CookingGas
