Homeन्यूज13 लाख तक की कमाई पर जीरो टैक्स, 300 नई ट्रेनों की...

13 लाख तक की कमाई पर जीरो टैक्स, 300 नई ट्रेनों की घोषणा! बजट में हो सकते हैं ये बड़े धमाके

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Union Budget 2026: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को संसद में बजट पेश करने जा रही हैं।

हर बार की तरह इस बार भी आम आदमी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि उनकी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा।

चाहे वह किचन का बजट हो, निवेश के लिए सोना-चांदी हो या फिर इनकम टैक्स की मार।

आइए, विस्तार से समझते हैं कि इस बजट में आपके लिए क्या खास हो सकता है।

1. सोना और चांदी: क्या सच में घटेंगे दाम?

पिछले एक साल में सोने और चांदी की कीमतों ने आसमान छू लिया है।

जनवरी 2026 तक सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.50 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। लेकिन बजट में एक बड़ी राहत की उम्मीद है।

Siddheshwar Express, gold theft, 5 crore gold stolen, AC coach theft, Solapur Mumbai train, railway theft news, jewellery theft, gold trader, railway security, GRP investigation, theft in train

सरकार सोने-चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है।

अगर ऐसा हुआ, तो सोना करीब 3,000 रुपये और चांदी 6,000 रुपये तक सस्ती हो सकती है।

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि बजट तक बड़ी खरीदारी न करें, क्योंकि ड्यूटी घटने से आपको सीधा फायदा होगा।

कीमतें बढ़ने की मुख्य वजहें:

  1. दुनिया में तनाव: युद्ध और आर्थिक अनिश्चितता के कारण लोग सोने में निवेश को सुरक्षित मान रहे हैं।
  2. कमजोर डॉलर: अमेरिका में ब्याज दरें घटने से डॉलर कमजोर हुआ, जिससे सोना महंगा हुआ।
  3. सेंट्रल बैंकों की खरीदारी: भारत सहित दुनिया भर के बैंक भारी मात्रा में सोना जमा कर रहे हैं।
  4. इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर पैनल और ईवी (EV) चिप्स में चांदी का इस्तेमाल बढ़ने से चांदी ने सोने से भी ज्यादा रिटर्न दिया है।

2. इनकम टैक्स: 13 लाख की कमाई पर कोई टैक्स नहीं!

मिडिल क्लास के लिए सबसे बड़ी खबर टैक्स रिजीम से आ रही है।

वर्तमान में 12.75 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है (स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलाकर)।

सरकार अब स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75,000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर सकती है।

इससे होगा यह कि जिनकी सालाना सैलरी 13 लाख रुपये है, उन्हें भी एक रुपया टैक्स नहीं देना होगा।

Income Tax Act 2025, New Income Tax Law, India, Income Tax Act 1961, Tax reforms India, Simplified Tax Law, New Tax Year, Income Tax changes April 1, Utility News, Income Tax Act 2026, Income Tax, Nirmala Sitharaman, Budget 2026

सरकार का मकसद है कि लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा बचे ताकि वे बाजार में खर्च कर सकें और देश की इकोनॉमी को रफ्तार मिले।

3. किसानों के लिए खुशखबरी: पीएम किसान निधि में इजाफा

खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए भी बजट में बड़ा ऐलान संभव है।

पीएम-किसान सम्मान निधि की राशि जो अभी 6,000 रुपये सालाना है, उसे बढ़ाकर 9,000 रुपये किया जा सकता है।

बिहार सरकार ने पहले ही इसे बढ़ाकर लागू किया है, जिसे अब केंद्र पूरे देश में लागू करने की तैयारी में है।

इससे देश के करीब 11 करोड़ किसानों को फायदा होगा, जिससे वे खाद-बीज जैसी अपनी छोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

Amrit Bharat Station Scheme, PM Modi, Railway Stations in MP, Katni South, Shajapur Station,

4. 300 नई ट्रेनें और वेटिंग से मुक्ति

सरकार 2030 तक वेटिंग लिस्ट की समस्या को पूरी तरह खत्म करना चाहती है।

इसके लिए बजट में 300 से ज्यादा नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा हो सकती है।

रेलवे को मिलने वाले फंड में भी इस साल बड़ी बढ़ोत्तरी की संभावना है ताकि ट्रैक और स्टेशनों का आधुनिकीकरण तेज हो सके।

PM Modi, PM Modi Mizoram, PM Modi Mizoram visit, Bairabi-Sairang Rail Line, Mizoram train project, North East development, PM Modi Manipur visit, Indian Railways, Mizoram tourism, Sairang Delhi train, Sairang Guwahati train, infrastructure projects Northeast, PM Modi development projects, Mizoram first train, mizoram, रेल लाइन, Aizawl, रेल नेटवर्क

5. बिजली बिल से राहत: सोलर पैनल पर ज्यादा सब्सिडी

‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत अब सरकार 2 किलोवाट (KW) तक के सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी को 60,000 से बढ़ाकर 80,000 रुपये कर सकती है।

इसका मतलब है कि मध्यम वर्गीय परिवारों को सोलर सिस्टम लगवाना 20,000 रुपये और सस्ता पड़ेगा।

इससे न केवल बिजली बिल जीरो होगा, बल्कि लोग एक्स्ट्रा बिजली बेचकर पैसे भी कमा सकेंगे।

new income tax bill 2025, new income tax bill, Nirmala Sitharaman, PM Modi, Income Tax Bill 2025, new tax bill, Income Tax Bill 2025, t

6. आयुष्मान भारत: अब 60 साल के बुजुर्गों को भी फ्री इलाज

स्वास्थ्य के मोर्चे पर सरकार आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ा सकती है।

फिलहाल 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है, जिसकी उम्र सीमा घटाकर 60 साल की जा सकती है।

साथ ही, गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर और हार्ट सर्जरी के लिए 5 लाख की लिमिट को भी बढ़ाया जा सकता है।

कुलमिलाकर, अगर ये 6 घोषणाएं होती हैं, तो यह देश की जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

- Advertisement -spot_img