IndiGo Crisis Court Parliament: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) के कारण पैदा हुए संकट का आज सातवां दिन है।
इस दौरान देशभर के विभिन्न हवाई अड्डों से आज भी 500 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं, जिससे हजारों यात्री फंसे हुए हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह संकट पिछले सप्ताह से चल रहा है, जब एयरलाइन में स्टाफ की कमी की वजह से फ्लाइट शेड्यूल पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
संसद में हंगामा और सरकार का रुख
लोकसभा में विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा कि यात्रियों को हो रही इस भारी परेशानी के लिए वह क्या कदम उठा रही है।
इस पर स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आज या कल सदन में इस बारे में विस्तृत बयान देंगे।
#Indigo क्राइसिस को लेकर #congress ने #parliament में सरकार को घेरा, नागरिक उड्डयन मंत्री देंगे जवाब #IndigoFlightsCancelled #indigoflight #IndigoDelay pic.twitter.com/hR5b0ZiKBw
— The Federal Desh (@thefederal_desh) December 8, 2025
ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा
वहीं, राज्यसभा में मंत्री नायडू ने कहा कि जिन यात्रियों को उड़ानों के रद्द होने या देरी से नुकसान हुआ है, उन पर सख्त सिविल एविएशन आवश्यकताएं (CARs) लागू होंगी और एयरलाइन को इनका पालन करना होगा।
Union Minister evading responsibility over the Indigo crisis
Instead of addressing people’s suffering, Reels Minister Rammohan Naidu is talking diversion politics.
The minister said in Parliament that the Indigo crisis occurred due to staff rosters and internal planning issues. pic.twitter.com/dwTh4UgFBI
— India Brains (@indiabrains) December 8, 2025
दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं
प्रभावित यात्रियों ने न्यायिक मदद भी मांगी है।
दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें केंद्र सरकार और इंडिगो को प्रभावित यात्रियों को तत्काल राहत देने के निर्देश देने की मांग की गई है।
याचिकाकर्ता की तरफ से दावा किया गया है कि एयरपोर्टों पर स्थितियां ‘अमानवीय’ हैं और कई यात्री फंसे हुए हैं।
हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई बुधवार को करने पर सहमति जताई है।
BREAKING: Indigo Airlines| Plea for Suo Moto Action over Nationwide chaos
Counsel mentions before Supreme Court, PIL for urgent listing-
Counsel: There is lots of vacancies in Indigo and passengers are suffering from the past 7 days.
CJI Surya Kant: It is indeed a serious… pic.twitter.com/YAPnknDYpk
— LawBeat (@LawBeatInd) December 8, 2025
वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि सरकार पहले से ही इस मुद्दे पर कदम उठा रही है और अदालत को एयरलाइन नहीं चलानी है।
Petitions before Supreme Court, Delhi High Court over Indigo flight cancellation crisis
Read more: https://t.co/cJ38S4Hzn6… pic.twitter.com/ZhICLJWRmY
— CJI Suryakant Sharma (@Pradeepjat123) December 8, 2025
#JustIn | #PIL filed in #SupremeCourt over #IndiGo crisis; SC Declines urgent hearing. #CJI says Govt has taken cognisance & action. Similar plea filed in #DelhiHC, hearing on December 10#CNBCTV18At26 #CNBCTV18 pic.twitter.com/uMYczzNAwO
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) December 8, 2025
रेलवे बना यात्रियों का सहारा
हवाई सेवाएं ठप पड़ने से यात्रियों ने रेलवे को विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है।
इसको देखते हुए रेलवे ने कई मार्गों पर विशेष ट्रेनें चलाने और नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला किया है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जैसे बड़े स्टेशनों पर यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।

देशभर के एयरपोर्टों पर फ्लाइट कैंसिलेशन का असर
सोमवार को देश के प्रमुख हवाई अड्डों से इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें नहीं उड़ सकीं।
- राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) से 134 उड़ानें (75 आने वाली और 59 जाने वाली) रद्द की गईं।
- बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 127 उड़ानें प्रभावित हुईं,
- जबकि हैदराबाद से 77 और चेन्नई से 71 उड़ानें कैंसिल करनी पड़ीं।
- इसके अलावा अहमदाबाद, श्रीनगर जैसे शहरों के एयरपोर्ट भी इस संकट से अछूते नहीं रहे।
एयरलाइन ने यात्रियों से संपर्क कर उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड के विकल्प चुनने को कहा है, लेकिन कई यात्रियों का कहना है कि उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही है और एयरपोर्ट पर उनकी सामान भी फंसा हुआ है।

इंडिगो का दावा और भविष्य की योजना
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा है कि हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और उनकी टीम लगातार काम कर रही है।
पहले कंपनी ने ऑपरेशन 10-15 दिसंबर तक सामान्य होने का अनुमान जताया था, लेकिन अब उन्होंने कहा है कि 10 दिसंबर तक स्थिति लगभग सामान्य होने की उम्मीद है।
हालांकि, सातवें दिन भी बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने से यात्रियों का भरोसा डगमगाया हुआ है।

उम्मीद की जा रही है कि सरकार का दबाव और अदालती निर्देश एयरलाइन को जल्द से जल्द यात्रियों को पूरी राहत देने के लिए प्रेरित करेंगे।


