Homeन्यूजभागीरथपुरा में दूषित पानी ने ली 20वीं जान: प्रशासन ने 6 की...

भागीरथपुरा में दूषित पानी ने ली 20वीं जान: प्रशासन ने 6 की पुष्टि की, 16 अब भी ICU में

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Bhagirathpura Indore Water Crisis इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से मचे हाहाकार में मौतों का आंकड़ा अब बढ़कर 20 तक पहुंच गया है।

हालांकि, यहां सरकारी आंकड़ों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।

जहां प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर केवल 6 मौतों की पुष्टि की है, वहीं दूसरी ओर 18 प्रभावित परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता (मुआवजा) दी जा चुकी है।

बुधवार को भी प्रशासन की सूची में दो नए नाम जोड़े गए, जिससे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

अस्पतालों की स्थिति और दहशत का माहौल

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, 16 मरीज अब भी आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं, जिनमें से 3 की हालत बेहद नाजुक होने के कारण वे वेंटिलेटर पर हैं।

Indore Contaminated Water Case, Bhagirathpura Water Infection, Indore 17 Deaths, Due to Water, Retired Policeman Death, Indore, High Court Indore Water Report, MP Health Department News, #IndoreWaterCrisis

हालांकि, राहत की बात यह है कि कुल 429 बीमारों में से 330 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

पूरे इलाके में दहशत का माहौल है; लोगों ने घरों के बोरिंग का इस्तेमाल बंद कर दिया है और अब पूरी तरह से टैंकरों या बाजार से खरीदे गए आरओ (RO) पानी पर निर्भर हैं।

इंदौर में गंदे पानी से इनकी मौत

  1. उर्मिला यादव, 60
  2. नंदलाल पाल, 75
  3. उमा कोरी, 31
  4. मंजुला, 74
  5. ताराबाई कोरी, 60
  6. गोमती रावत, 50
  7. सीमा प्रजापत, 50
  8. जीवन लाल, 80
  9. अव्यान साहू, 5 माह
  10. अरविंद लिखर
  11. गीताबाई
  12. अशोक लाल पंवार
  13. संतोष बिगोलिया
  14. ओमप्रकाश शर्मा
  15. हरकुंवर बाई, 70 वर्ष
  16. रामकली
  17. श्रवण खुपराव
  18. हीरालाल (65)
  19. शंकर भैया, 70
  20. सुमित्रा बाई

कोर्ट की सख्त टिप्पणी: ‘शहर की छवि को लगा गहरा धक्का’

इस मामले ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।

सुनवाई के दौरान माननीय कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जो शहर पूरे देश में सफाई के लिए जाना जाता है, आज वहां दूषित पानी से मौतें होना बेहद शर्मनाक है।

कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वच्छ जल पाना नागरिक का मौलिक अधिकार है।

अगर जांच में लापरवाही सिद्ध होती है, तो संबंधित अधिकारियों पर न केवल सिविल बल्कि आपराधिक मामला भी दर्ज किया जा सकता है।

NEET-UG 2025, MP High Court, NEET-UG 2025 EXAM, NEET Result Stay, NTA Notice, Power Cut in Exam,
High Court stay on NEET-UG result

प्रशासनिक मुस्तैदी और टेस्टिंग का दौर

कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल लगातार प्रभावित बस्तियों का दौरा कर रहे हैं।

सीवरेज लाइनों और नर्मदा पाइपलाइन के लीकेज को ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

प्रशासन ने लोगों को सख्त निर्देश दिए हैं कि फिलहाल नर्मदा की लाइनों से आने वाले पानी का सेवन न करें, क्योंकि अभी टेस्टिंग चल रही है।

घरों में दवाईयां बांटी जा रही हैं और 60 से ज्यादा स्वास्थ्य टीमें डोर-टू-डोर सर्वे कर रही हैं।

सियासी पारा भी चढ़ा

इस त्रासदी ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री व स्थानीय मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की है।

महिला कांग्रेस भी आज पूरे प्रदेश में कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराएगी।

- Advertisement -spot_img