Homeन्यूजइंदौर अग्निकांड: EV चार्जिंग के शॉर्ट सर्किट ने ली 8 लोगों की...

इंदौर अग्निकांड: EV चार्जिंग के शॉर्ट सर्किट ने ली 8 लोगों की जान, डिजिटल लॉक बने मौत की वजह

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Indore EV Charging Blast: बुधवार की सुबह जब पूरा इंदौर गहरी नींद में सोया था, तब बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में एक जबरदस्त धमाके ने सबको दहला दिया।

दरअसल, सुबह करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच रबर कारोबारी मनोज पुगलिया के घर के बाहर चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) के चार्जिंग पॉइंट में एक जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ।

देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने चंद सेकंडों में घर के मुख्य दरवाजे को अपनी चपेट में ले लिया।

डिजिटल लॉक और बिजली गुल: भागने का रास्ता बंद

इस हादसे की सबसे दुखद बात यह रही कि घर में सुरक्षा के लिए लगाए गए आधुनिक डिजिटल लॉक ही मौत की वजह बन गए।

जैसे ही आग फैली, शॉर्ट सर्किट के कारण पूरे घर की बिजली गुल हो गई।

बिजली कटते ही दरवाजे के इलेक्ट्रॉनिक लॉक जाम हो गए।

अंदर फंसे लोग चिल्लाते रहे, लेकिन बिना बिजली के दरवाजे खुले ही नहीं।

बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की लपटों से घिरा था और खिड़कियों पर मजबूत ग्रिल लगी थी।

सिलेंडरों के धमाके और ढहता मकान

मनोज पुगलिया का रबर और पॉलीमर का कारोबार था, जिसके चलते घर में कुछ ज्वलनशील केमिकल और लगभग 9 गैस सिलेंडर रखे हुए थे।

आग जैसे ही अंदर पहुंची, एक के बाद एक 4 गैस सिलेंडर बम की तरह फटे।

इन धमाकों की गूंज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल गया और मकान का एक हिस्सा ढह गया।

मलबे और आग के बीच फंसे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

Indore Fire Tragedy, EV Car Charging Blast, Death Caused by Digital Lock, Indore Bengali Square Fire Incident, Electric Vehicle Safety, Gas Cylinder Blast in Indore, Manoj Pugalia Indore, Indore News Updates 2026

बाहर से आए रिश्तेदारों की मौत 

रबर कारोबारी मनोज के साढू विजय सेठिया अपने परिवार के साथ बिहार के किशनगंज से इंदौर आए थे।

विजय को जबड़े का कैंसर था और वे अपना इलाज कराने इंदौर पहुंचे थे।

उन्हें क्या पता था कि जिस घर में वे मेहमान बनकर आए हैं, वही उनकी अंतिम यात्रा का ठिकाना बनेगा।

Indore Fire Tragedy, EV Car Charging Blast, Death Caused by Digital Lock, Indore Bengali Square Fire Incident, Electric Vehicle Safety, Gas Cylinder Blast in Indore, Manoj Pugalia Indore, Indore News Updates 2026

मृतकों में विजय, उनकी पत्नी, बेटा, बहन-बहनोई और मनोज की गर्भवती बहू सिमरन समेत कुल 8 लोग शामिल हैं।

Indore Fire Tragedy, EV Car Charging Blast, Death Caused by Digital Lock, Indore Bengali Square Fire Incident, Electric Vehicle Safety, Gas Cylinder Blast in Indore, Manoj Pugalia Indore, Indore News Updates 2026

इंदौर में 3 मंजिला मकान में आग 8 लोगों की मौत

  1. मनोज पुगलिया (65 साल)
  2. सिमरन पति सौरभ पुगलिया (30 साल)
  3. विजय सेठिया (65 साल)
  4. सुमन पति विजय सेठिया (60 साल)
  5. छोटू सेठिया (22 साल)
  6. राशि सेठिया (12 साल)
  7. टीनू (35 साल)
  8. तनय (8 साल)

Indore Fire Tragedy, EV Car Charging Blast, Death Caused by Digital Lock, Indore Bengali Square Fire Incident, Electric Vehicle Safety, Gas Cylinder Blast in Indore, Manoj Pugalia Indore, Indore News Updates 2026

4 लोग घायल 

  1. सुनीता पति मनोज पुगलिया
  2. सौरभ पिता मनोज पुगलिया (30 साल)
  3. सोमिल पिता मनोज पुगलिया
  4. हर्षित पिता मनोज पुगलिया (25 साल)

Indore Fire Tragedy, EV Car Charging Blast, Death Caused by Digital Lock, Indore Bengali Square Fire Incident, Electric Vehicle Safety, Gas Cylinder Blast in Indore, Manoj Pugalia Indore, Indore News Updates 2026

एक घंटे देरी से पहुंचीं मदद

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन गाड़ियां करीब एक घंटे देरी से पहुंचीं। तब तक सब कुछ राख हो चुका था।

इंदौर के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी दमकल विभाग की देरी पर नाराजगी जताई है।

फिलहाल, कलेक्टर शिवम वर्मा और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की बात कर रहे हैं।

यह हादसा ‘अलार्मिंग सिचुएशन’ है- कैलाश विजयवर्गीय 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम EV युग में जी रहे हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों (SOP) की कमी जानलेवा साबित हो रही है।

मैनें पुलिस कमिश्नर से कहा है कि इसके लिए एक्सपर्ट की कमेटी बनाएं, ताकि इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो।

इसकी पूरी जानकारी लेकर इसकी एसओपी बनाना चाहिए।

पिछले साल भी हुआ था ऐसा हादसा

इससे पहले 23 अक्टूबर 2025 की सुबह इंदौर के कारोबारी और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के घर भी ऐसा ही हादसा हुआ था।

उनके घर मंदिर में जल रही अखंड ज्योति से आग पूरे पेंट-हाउस में फैल गई थी।

उनके यहां भी आग से घर में लगे डिजिटल लॉक ने काम करना बंद कर दिया था।

प्रवेश अग्रवाल की पत्नी और बेटी को बचाकर अस्पताल में भर्ती किया गया था।

उन्हें बचाते हुए प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई थी।

Indore Fire Tragedy, EV Car Charging Blast, Death Caused by Digital Lock, Indore Bengali Square Fire Incident, Electric Vehicle Safety, Gas Cylinder Blast in Indore, Manoj Pugalia Indore, Indore News Updates 2026

EV और स्मार्ट होम के जरूरी सबक 

  • डिजिटल लॉक का खतरा: आग लगने पर अक्सर बिजली कट जाती है। ऐसे में डिजिटल लॉक का ‘मैनुअल ओवरराइड’ (बिना बिजली के खुलने की सुविधा) होना अनिवार्य है।
  • EV चार्जिंग: घरों में EV चार्जिंग के लिए अलग और मजबूत वायरिंग होनी चाहिए।
  • ज्वलनशील पदार्थ: रिहायशी मकानों में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर या केमिकल रखना बारूद के ढेर पर बैठने जैसा है।

#IndoreFire #EVCarSafety #IndoreNews #DigitalLockDanger #FireAccident #ElectricVehicle #ShortCircuit #SafetyAlert

- Advertisement -spot_img