Homeन्यूजयात्रियों की थाली नहीं होगी खाली: इंडक्शन और रेडी-टू-ईट फूड के के...

यात्रियों की थाली नहीं होगी खाली: इंडक्शन और रेडी-टू-ईट फूड के के साथ चलेगी ट्रेन की रसोई

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

LPG Shortage Railway Catering: पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (LPG) की किल्लत की खबरें आ रही हैं।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उन लाखों रेल यात्रियों के मन में था, जो सफर के दौरान ट्रेन के खाने पर निर्भर रहते हैं।

क्या गैस की कमी से ट्रेनों की पैंट्री कार या बेस किचन बंद हो जाएंगे?

इस डर को दूर करते हुए IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) ने साफ कर दिया है कि यात्रियों की थाली पर कोई संकट नहीं आने वाला है।

क्या है IRCTC की तैयारी?

पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के प्रवक्ता एके सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

रेलवे ने भविष्य में आने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए एक मजबूत ‘वैकल्पिक योजना’ (Alternative Plan) तैयार कर ली है।

IRCTC News, LPG Shortage Impact, Railway Catering WCR, Induction Cooking in Trains, Ready to Eat Food Railway, Indian Railways Food Update, Cluster Kitchen WCR, एके सिंह IRCTC.

अगर गैस की सप्लाई में दिक्कत आती है, तो रेलवे ने पारंपरिक चूल्हों की जगह इंडक्शन कुकर और माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं।

इतना ही नहीं, इमरजेंसी के लिए ‘रेडी टू ईट’ (Ready-to-Eat) फूड पैकेट्स का भी पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है।

यानी अगर किसी स्थिति में खाना बनाना संभव न हो, तो यात्रियों को पहले से तैयार हाई-क्वालिटी भोजन परोसा जाएगा।

25 क्लस्टर किचन संभाल रहे हैं कमान

WCR जोन में करीब 25 क्लस्टर किचन काम कर रहे हैं।

ये किचन किसी भी ट्रेन की लाइफलाइन होते हैं क्योंकि यहीं से खाना पैक होकर कोच तक पहुंचता है।

IRCTC News, LPG Shortage Impact, Railway Catering WCR, Induction Cooking in Trains, Ready to Eat Food Railway, Indian Railways Food Update, Cluster Kitchen WCR, एके सिंह IRCTC.

रेलवे का कहना है कि इन किचनों में फिलहाल गैस सिलेंडरों का बैकअप मौजूद है।

मुंबई स्थित जोनल ऑफिस लगातार इन पर नजर रख रहा है ताकि सप्लाई चेन में एक मिनट की भी देरी न हो।

ठंडा खाना मिलने की शिकायत पर एक्शन

हाल ही में कुछ यात्रियों ने खाना ठंडा होने की बात कही थी।

इस पर सफाई देते हुए अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों में अब माइक्रोवेव की सुविधा मौजूद है।

अगर किसी तकनीकी वजह से खाना ठंडा हो जाता है, तो स्टाफ उसे दोबारा गर्म करके देगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए कैटरिंग टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

IRCTC News, LPG Shortage Impact, Railway Catering WCR, Induction Cooking in Trains, Ready to Eat Food Railway, Indian Railways Food Update, Cluster Kitchen WCR, एके सिंह IRCTC.

कुल मिलाकर, IRCTC का संदेश साफ है शहर में गैस की कमी हो सकती है, लेकिन रेलवे की रसोई 24 घंटे चालू रहेगी।

#IndianRailways #IRCTC #WCR #RailwayFood #LPGShortage #TravelNews #TrainCatering #RailwayUpdate

- Advertisement -spot_img