IT Raid On Ex BJP MLA: सागर/भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर में भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौड़ और बीड़ी कारोबारी राजेश केशरवानी के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा बीते 3 दिनों से कार्रवाई जारी है।
आईटी की अस छापेमारी में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इनके ठिकानों से 14 किलो सोना, 3.80 करोड़ रुपये नगद और 10 लग्जरी कार बरामद हुई है।
इसके साथ ही आयकर विभाग की टीम को जो कागजात मिले हैं, वो करीब 200 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी का खुलासा कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, भाजपा के पूर्व विधायक राठौड़ के घर में बने तालाब में आयकर विभाग को 3 मगरमच्छ भी मिले हैं।
बता दें कि बीते 5 जनवरी को आयकर विभाग की टीम ने भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर, भाजपा के पूर्व पार्षद और बीड़ी व्यवसायी राजेश केशरवानी घर पर छापा मारा था।
IT Raid On Ex BJP MLA: पूर्व भाजपा विधायक के घर से बरामद हुईं ये चीजें –
आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौड़ के घर से 14 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है।
इस कार्रवाई में आईटी को 3.80 करोड़ रुपये नगद और 10 लग्जरी कार भी मिली है।
जानकारी के मुताबिक, बरामद की गई गाड़ियां बीड़ी व्यवसायी के कर्मचारी और अन्य लोगों के नाम पर खरीदी गई हैं।
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक हरवंश राठौर, पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी की करीब 200 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
हरवंश सिंह राठौर और राजेश केशरवानी बीड़ी और कंस्ट्रक्शन समेत जमीनों के कारोबार से जुड़े हैं।
IT Raid On Ex BJP MLA: 3 मगरमच्छ भी बरामद –
भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर के अंदर बने एक छोटे तालाब में 3 मगरमच्छ भी मिले हैं।
इन तीनों मगरमच्छों को गैरकानूनी तरीके से पाला जा रहा था।
आयकर विभाग ने इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी है, इसके बाद वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
IT Raid On Ex BJP MLA: भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल है पूर्व विधायक का नाम –
हरवंश सिंह राठौड़ सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक रहे हैं और वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं।
बता दें कि हरवंश राठौर के पिता हरनाम सिंह राठौर उमा भारती की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड से ठिठुरा, इंदौर का तापमान 6.6°C तक गिरा, आक्या गांव में ओस बनी बर्फ