Homeन्यूजAI समिट हंगामा: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब 4 दिन की...

AI समिट हंगामा: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब 4 दिन की रिमांड पर, दिल्ली पुलिस ने बताया ‘मास्टरमाइंड’

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Uday Bhanu Chib Arrest: 20 फरवरी को दिल्ली के ‘AI इम्पैक्ट समिट’ के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत (रिमांड) में भेज दिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस का आरोप: उदय भानु ही मास्टर माइंड

दिल्ली पुलिस की इंटर-स्टेट क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि 20 फरवरी को भारत मंडपम के अंदर जो कुछ भी हुआ, उसके पीछे उदय भानु चिब का ही दिमाग था।

पुलिस के मुताबिक, चिब ने ही प्रदर्शनकारियों को लॉजिस्टिक मदद दी और उन्हें समिट के अंदर घुसने के निर्देश दिए थे।

पुलिस ने कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मांगी थी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पूरी साजिश के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

Uday Bhanu Chib Arrest, AI Summit Ruckus Bharat Mandapam, Youth Congress Protest, Delhi Police Remand, Narendra Modi vs Congress, India-US Trade Deal Controversy, IYC President Arrest

कोर्ट में क्या बहस हुई?

कोर्ट में सरकारी वकील ने तर्क दिया कि कुछ अन्य आरोपी अभी जम्मू, हिमाचल और अमेठी में छिपे हो सकते हैं, इसलिए चिब से पूछताछ जरूरी है।

दूसरी तरफ, चिब के वकील ने दलील दी कि पुलिस सिर्फ टी-शर्ट छपवाने के आधार पर कस्टडी मांग रही है, जो कि गलत है।

न्होंने कहा कि टी-शर्ट तो कहीं भी छपवाई जा सकती है, इसके लिए जेल भेजने की क्या जरूरत है?

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, 20 फरवरी को जब भारत मंडपम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा था, तब यूथ कांग्रेस के करीब 11 कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुस गए।

उन्होंने वहां शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया और सफेद टी-शर्ट लहराईं।

इन टी-शर्ट्स पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो के साथ “PM is Compromised” (प्रधानमंत्री ने समझौता कर लिया है) लिखा था।

यह विरोध भारत और अमेरिका के बीच हुई नई ट्रेड डील के खिलाफ था।

कांग्रेस का पलटवार

उदय भानु की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्टी हमलावर मोड में है।

पार्टी ने इसे ‘अलोकतांत्रिक’ और ‘तानाशाही’ करार दिया है।

Uday Bhanu Chib Arrest, AI Summit Ruckus Bharat Mandapam, Youth Congress Protest, Delhi Police Remand, Narendra Modi vs Congress, India-US Trade Deal Controversy, IYC President Arrest

राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने कार्यकर्ताओं को ‘बब्बर शेर’ बताया और कहा कि वे देशहित में आवाज उठाने के लिए किसी भी दबाव में नहीं आएंगे।

वहीं, यूथ कांग्रेस के महासचिव शेष नारायण ओझा का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना कोई देशद्रोह नहीं है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि सरकार हर विरोधी आवाज को ‘एंटी-इंडिया’ बताकर दबाना चाहती है।

कौन हैं उदय भानु चिब

  • जन्म: साल 2000, जम्मू-कश्मीर
  • पिताः हरि सिंह चिब, कांग्रेस नेता
  • संगठन: इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC)
  • वर्तमान पदः राष्ट्रीय अध्यक्ष, IYC

राजनीतिक करियर

  • 2017-2018: जम्मू-कश्मीर में छात्र राजनीति से सक्रिय रूप से जुड़े।
  • 2019: जम्मू-कश्मीर यूथ कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाई।
  • 2021: जम्मू-कश्मीर प्रदेश यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी बने
  • 2022: जम्मू-कश्मीर प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष नियुक्त
  • 2023: इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बने
  • 2024: इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

अब तक 8 लोग गिरफ्तार

इस मामले में अब तक गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है।

पुलिस ने बिहार, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के यूथ कांग्रेस नेताओं के बाद अब ग्वालियर से भी 3 लोगों को पकड़ा है।

कुल मिलाकर अब तक 8 लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पुलिस ने एक आरोपी कृष्ण हरि की गाड़ी से भारी मात्रा में विवादित टी-शर्ट और पोस्टर भी बरामद किए हैं।

इस घटना के बाद देश भर में राजनीति तेज हो गई है।

जहां एक तरफ भाजपा ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को देश की छवि खराब करने वाला बताया और कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किए, वहीं कांग्रेस का कहना है कि वे जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

अब देखना यह है कि 4 दिन की रिमांड के दौरान पुलिस उदय भानु से क्या उगलवा पाती है।

- Advertisement -spot_img