Homeन्यूजबालिका आश्रम में फैली बीमारी से बच्ची की मौत, 10 बीमार; पहुंची...

बालिका आश्रम में फैली बीमारी से बच्ची की मौत, 10 बीमार; पहुंची डॉक्टरों की टीम

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

Disease Spread In Kolavan Girls Ashram: जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर बकावंड ब्लॉक के कोलावन बालिका आश्रम में मौसमी बीमारी फैली हुई है।

इस मौसमी बीमारी की चपेट में आने से आश्रम की 5वीं कक्षा की एक छात्रा अंजना कश्यप की मौत हो गई।

इसके अलावा आश्रम में सात अन्य छात्राएं भी इस बीमारी की चपेट में हैं।

कोलावन बालिका आश्रम में पांचवीं की छात्रा की मौत की खबर के बाद पूरे आश्रम में दहशत फैल हुई है।

मौसमी बीमारी से हुई बालिका की मौत को देखते हुए डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंची जिसने बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच की।

बीमार सभी बच्चियों का मलेरिया और डेंगू टेस्ट भी कराया गया है।

ये भी पढ़ें- गोटमार मेलाः कैसे शुरू हुआ परंपरा के नाम पर ये खूनी खेल, कई लोग गंवा चुके हैं जान

Disease Spread In Kolavan Girls Ashram: आश्रम में बीमारी के फैलने की पुष्टि –

बकावंड ब्लॉक के कोलावन बालिका आश्रम में फैली बीमारी ने उस वक्‍त गंभीर रूप ले लिया जब इस बीमारी से ग्रसित 5वीं कक्षा की छात्रा अंजना कश्यप ने दम तोड़ दिया।

छात्रा की मौत के बाद आश्रम में मौसमी बीमारी के फैलने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य जांच के दौरान पता चला कि सात अन्‍य छात्राएं भी इस बीमारी से ग्रसित हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

Disease Spread In Kolavan Girls Ashram: दो दिन पहले हुई थी जांच – 

kolavan balilka aasharam

दो दिन पहले आश्रम की छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई थी। जांच में सात बालिकाएं मौसमी बीमारी के लक्षण पाए गए थे।

मौसमी बीमारी के प्रकोप को देखते हुए, डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंची है।

टीम ने आश्रम की स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और बीमार छात्राओं का उपचार शुरू किया।

फिलहाल सभी बीमार बच्चियों को बकावंड सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बालिका आश्रम में 50 बच्चियां पढ़ती हैं।

Disease Spread In Kolavan Girls Ashram: फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए थे बच्चे –

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के ही धरमपुरा स्थित एकलव्य विद्यायल के बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए थे।

गुरुवार देर रात बच्चों ने खाना खाया था जिसके बाद शुक्रवार सुबह से ही कई बच्चे एक के बाद एक बीमार पड़ने लगे थे।

फिलहाल 3 दर्जन से ज्यादा बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित थे जिन्हें एंबुलेंस से महारानी अस्पताल लाया गया था।

यह भी पढ़ें – नदी की रपट पार कर रहे 2 युवक बहे, जिला प्रशासन ने किया रेस्क्यू

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ वायरल हुई कांग्रेस नेता की फोटो, भड़के Sidhu Moose Wala के फैंस

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October