Japan Baby Monkey Punch: इंटरनेट की दुनिया में इस वक्त एक छोटे से मासूम चेहरे ने तहलका मचा रखा है।
यह कोई फिल्मी सितारा या बड़ा खिलाड़ी नहीं, बल्कि जापान के ‘इचिकावा सिटी जू’ (Ichikawa City Zoo) का एक नन्हा मकाक बंदर है, जिसका नाम है— पंच कुन।
पंच की मासूमियत और उसकी भावुक कहानी ने दुनिया भर के लाखों लोगों के दिलों को छू लिया हैं।
जिसके बाद अब लोग उसके गोद लेने के लिए करोड़ रुपये देने के लिए भी तैयार है।

आइए जानते हैं नन्हें पंच की इमोशनल कहानी…
2 करोड़ रुपये की पेशकश और विवाद
पंच की लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि अब उसे खरीदने की डिमांड शुरू हो गई है।
मशहूर और अक्सर विवादों में रहने वाले ब्रिटिश-अमेरिकन इंफ्लुएंसर ट्रिस्टन टेट ने पंच को खरीदने की इच्छा जताई है।
ट्रिस्टन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह और उनके भाई कोब्रा टेट (एंड्रयू टेट) इस बंदर के लिए 2,50,000 डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपये) देने को तैयार हैं।
Which Zoo owns this monkey.@Cobratate and I will buy it.
250,000 dollars.
I am NOT joking. https://t.co/44UXASPwsO
— Tristan Tate (@TateTheTalisman) February 19, 2026
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कोई मजाक नहीं कर रहे हैं।
हालांकि, वन्यजीव प्रेमियों और विशेषज्ञों ने इस तरह के प्रस्तावों का विरोध किया है, क्योंकि जंगली जानवरों को पालतू बनाना या उनकी नुमाइश करना उनके प्राकृतिक विकास के खिलाफ है।
खिलौने में ढूंढा मां का प्यार
पंच की कहानी जितनी भावुक है, उतनी ही प्रेरणादायक भी।
जुलाई 2025 में पैदा हुए इस नन्हे बंदर को उसकी मां ने जन्म के महज कुछ समय बाद ही छोड़ दिया था।
चिड़ियाघर के विशेषज्ञों का कहना है कि अक्सर पहली बार मां बनने वाली मादा बंदरें घबराहट या अनुभव की कमी के कारण अपने बच्चों को छोड़ देती हैं।
मां से बिछड़ने के बाद पंच पूरी तरह अकेला हो गया था।
उसका अकेलापन दूर करने के लिए चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे एक ‘स्टफ्ड ओरंगुटान’ (सॉफ्ट टॉय) दिया।
#punh #zoo #ichikawazoo #monkey #babymonkey #japon pic.twitter.com/UwjIGGIxLZ
— 🖤× (@nenemosa) February 23, 2026
लोगों ने कहा- “तुम अकेले नहीं हो”
पंच ने उस बेजान खिलौने को ही अपनी दुनिया मान लिया।
वह घंटों उस खिलौने से चिपका रहता, उसे गले लगाकर सोता और डर लगने पर उसे मजबूती से पकड़ लेता।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पंच को इस खिलौने के साथ देखकर लोगों का दिल पसीज गया।
इंटरनेट पर लोग इसे ‘हीलिंग’ वीडियो कह रहे हैं और पंच को दिलासा देते हुए लिख रहे हैं— “तुम अकेले नहीं हो।”
Viral baby monkey Punch Kun left the internet emotional after videos showed him abandoned by his mother. He was later rescued and lovingly raised by a family who chose compassion over indifference.🐒💛 pic.twitter.com/5u1FpKSBMV
— Radha Glories 🪷 (@RadhaGlories) February 23, 2026
अकेलेपन से परिवार तक का सफर
पंच के लिए यह सफर आसान नहीं था।
जब उसे चिड़ियाघर में दूसरे बंदरों की टोली (Troop) के साथ मिलाने की कोशिश की गई, तो उसे शुरुआत में काफी नफरत झेलनी पड़ी।
अन्य मादा बंदरों को लगता था कि पंच उनके बच्चों के लिए खतरा है, इसलिए वे उसे डराकर भगा देती थीं।
लेकिन चिड़ियाघर के स्टाफ ने हार नहीं मानी। धीरे-धीरे पंच ने अपनी जगह बनाई और अब खबर आ रही है कि उसे उसके परिवार ने स्वीकार कर लिया है।
अब उसे उस खिलौने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसे अपनों की गर्माहट मिलने लगी है।
🇯🇵🐵 Monito de un zoológico japonés encuentra consuelo en un peluche
🧸 En el Zoológico de Ichikawa, Japón, un mono bebé llamado Punch, que nació el 26 de julio de 2025, fue criado por personal del recinto tras ser abandonado. Actualmente, el mamífero ha encontrado un singular… pic.twitter.com/6k1aGEIboH
— Sputnik Mundo (@SputnikMundo) February 9, 2026
पंच की यह कहानी हमें सिखाती है कि प्यार और सुरक्षा की जरूरत सिर्फ इंसानों को नहीं, बल्कि जानवरों को भी होती है।
जहां एक ओर लोग उसे करोड़ों में खरीदने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उसकी असली खुशी उसके अपने कुनबे में ही है।


