Prajwal Revanna: बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने 2 अगस्त, 2025 को JDS के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को नौकरानी के साथ दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है।
साथ ही, कोर्ट ने उन्हें पीड़िता को 7 लाख रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।
प्रज्वल पिछले 14 महीने से जेल में हैं और बीते दिन 1 अगस्त को उन्हें दोषी करार दिया गया था।
दोषी करार दिए जाने के बाद भी प्रज्वल रेवन्ना कोर्ट में ही रो पड़े थे।
प्रज्वल रेवन्ना के वकील ने कोर्ट में अधिकतम सजा दिए जाने के विरोध में दलील दी थी, जबकि स्पेशल प्रोसिक्यूटर ने अधिकतम 10 साल की कठोर सजा सुनाए जाने की मांग की थी।
Former MP Prajwal Revanna sentenced to life imprisonment in rape case
Read @ANI Story | https://t.co/2XzhfMCQ6e#LokSabha #JDS #PrajwalRevanna pic.twitter.com/7dBaJ49xXv
— ANI Digital (@ani_digital) August 2, 2025
प्रज्वल रेवन्ना कौन हैं?
33 साल के प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से पूर्व सांसद और जेडीएस नेता हैं।
वह पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं।
2024 के लोकसभा चुनाव में वह फिर से हासन से चुनाव लड़े, लेकिन सेक्स स्कैंडल के बाद उनकी छवि धूमिल हो गई और वह चुनाव हार गए।
A fine of Rs 10 lakh has also been imposed on Expelled JDS Leader and former Lok Sabha MP Prajwal Revanna. The court said that the victim will be given a compensation of Rs 7 lakh.
— ANI (@ANI) August 2, 2025
2000 से ज्यादा अश्लील वीडियो बने सबूत
- कर्नाटक के पूर्व सांसद और जनता दल (सेकुलर) के नेता प्रज्वल रेवन्ना पर 50 से अधिक महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और रेप के गंभीर आरोप लगे थे।
- यह मामला तब सामने आया जब 26 अप्रैल 2024 को बेंगलुरु के सार्वजनिक स्थानों पर कई पेन ड्राइव मिलीं, जिनमें हजारों अश्लील वीडियो थे। इनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते देखा गया।
-
महिलाओं के चेहरे नहीं किए गए थे ब्लर: हैरानी की बात यह थी कि वीडियो में महिलाओं के चेहरे साफ दिख रहे थे, जिससे उनकी पहचान उजागर हो रही थी।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल की मुख्य बातें:
- अप्रैल 2023 में पीड़िता ने FIR दर्ज कराई- प्रज्वल के घर में काम करने वाली एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। प्रज्वल पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का भी आरोप है।
- 47 वर्षीय पीड़िता ने 2021 से 2023 तक कई बार यौन शोषण का आरोप लगाया था।
- उनके खिलाफ 4 अलग-अलग रेप केस दर्ज हैं, यह पहला केस है जिसमें सजा हुई है।
- मई 2024 में प्रज्वल जर्मनी से लौटे तो उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।
- कर्नाटक सरकार ने SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गठित की, जिसने 2000 पन्नों की चार्जशीट पेश की।
- 150 गवाहों के बयान और फॉरेंसिक सबूत कोर्ट में पेश किए गए।
- JDS ने प्रज्वल को पार्टी से निलंबित कर दिया था।
- 1 अगस्त को कोर्ट ने प्रज्वल को दोषी ठहराया था।
- 2000 से ज्यादा अश्लील वीडियो सामने आए थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

“मुझे फंसाया गया है,” प्रज्वल का दावा
सजा सुनाए जाने से पहले जब कोर्ट ने प्रज्वल से पूछा कि उन्हें कहना क्या है, तो उन्होंने भावुक होकर कहा –
- “मैंने सांसद रहते हुए अच्छा काम किया।”
- “मैं एक मेधावी छात्र रहा हूँ, मैकेनिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हूँ।”
- “मैं राजनीति में जल्दी आ गया, इसलिए फंसाया गया।”
- “मैं 6 महीने से अपने माता-पिता को नहीं देख पाया।”
हालांकि, कोर्ट ने उनकी दलीलों को नहीं माना और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 के तहत सख्त सजा सुनाई।

SIT जांच में क्या सामने आया?
कर्नाटक सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) बनाया। SIT ने जांच में पाया कि:
- प्रज्वल ने 50 से अधिक महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया, जिनकी उम्र 22 से 61 साल तक थी।
- इनमें से 12 महिलाओं के साथ जबरन संबंध बनाए गए (रेप)।
- बाकी महिलाओं को नौकरी का लालच देकर या धमकाकर यौन शोषण किया गया।
- प्रज्वल ने कुछ महिलाओं को सब-इंस्पेक्टर, तहसीलदार और फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवाने का वादा किया था।
प्रज्वल का विदेश भागना और गिरफ्तारी
- 35 दिन तक गायब रहे: आरोपों के बाद प्रज्वल 27 अप्रैल को जर्मनी भाग गए और 35 दिन तक लापता रहे।
- दादा देवगौड़ा ने दी चेतावनी: पूर्व PM एचडी देवगौड़ा ने प्रज्वल को चेतावनी दी कि वह भारत लौटकर जांच का सामना करें, नहीं तो परिवार का समर्थन खो देंगे।
- 31 मई को गिरफ्तारी: प्रज्वल 31 मई को भारत लौटे, लेकिन बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
प्रज्वल रेवन्ना सेक्शुअल हैरेसमेंट केस सिलसिलेवार ढंग से समझिए
- 24 अप्रैल, 2024 की सुबह कर्नाटक के हासन में स्टेडियम के रनिंग ट्रैक पर सैकड़ों पेन ड्राइव बिखरे मिले
- इनमें हासन से सांसद और JDS लीडर प्रज्वल रेवन्ना की 2,970 सेक्स क्लिप और फोटो थे
- प्रज्वल ने आरोप लगाया कि ये एडिटेड हैं, इसके पीछे प्रज्वल के ड्राइवर रहे कार्तिक का नाम आया, उसने मार्च, 2023 में नौकरी छोड़ी और प्रज्वल के वीडियो सर्कुलेट कर दिए
- प्रज्वल के करीब तीन हजार वीडियो-फोटो बताए गए, कई वीडियो में प्रज्वल खुद वीडियो शूट करता दिखा
- वीडियो में दिखीं सभी महिलाएं हासन, मैसुरु, होलेनरासीपुर और आस-पास के इलाकों की हैं
- वीडियो सामने आने के बाद प्रज्वल के खिलाफ 4 केस दर्ज किए गए
- वीडियो सामने आने के दो दिन बाद 26 अप्रैल को प्रज्वल ने देश छोड़ दिया, उसके जर्मनी में होने का पता चला
- जर्मनी से लौटते ही प्रज्वल को 31 मई, 2024 को बेंगलुरु एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया गया

अब क्या होगा आगे?
प्रज्वल रेवन्ना पिछले 14 महीने से जेल में हैं। उनके वकील ने हाई कोर्ट में अपील करने की बात कही है।
अगर उच्च न्यायालय भी सजा बरकरार रखता है, तो प्रज्वल को जेल में ही रहना होगा।
यह मामला न केवल राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है, बल्कि यह महिला सुरक्षा और न्याय प्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।
अब देखना होगा कि प्रज्वल रेवन्ना की कानूनी लड़ाई में आगे क्या होता है।
Prajwal Revanna life imprisonment, Prajwal Revanna, life imprisonment, rape case, JDS MP, HD Devegowda, Karnataka court