Mira Nair Epstein Scandal: अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने हाल ही में जेफ्री एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़े दस्तावेजों का एक नया और आखिरी डेटा रिलीज किया है।
इन 30 लाख पन्नों, 1.8 लाख तस्वीरों और 2,000 से ज्यादा वीडियो ने दुनिया भर की राजनीति, मनोरंजन और बिजनेस जगत में खलबली मचा दी है।
इस बार की फाइलों में भारतीय मूल की मशहूर फिल्म निर्देशक मीरा नायर, बिल गेट्स और एलन मस्क जैसे बड़े नामों से जुड़े कई खुलासे हुए हैं।
न्यूयॉर्क के मेयर की मां हैं मीरा नायर
इन नई फाइलों में भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर का नाम आने से भारत में भी लोग हैरान हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 21 अक्टूबर 2009 को एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें मीरा नायर का जिक्र है।

दरअसल, यह विवाद मीरा नायर की फिल्म ‘एमेलिया’ (Amelia) से जुड़ा है।
न्यूयॉर्क की एक पब्लिसिस्ट पेगी सीगल ने एपस्टीन को ईमेल कर बताया था कि वह एपस्टीन की पार्टनर गिस्लीन मैक्सवेल के घर पर आयोजित एक ‘आफ्टर-पार्टी’ से लौटी हैं।
उस ईमेल के मुताबिक, इस पार्टी में बिल क्लिंटन और जेफ बेजोस जैसी हस्तियां भी शामिल थीं।

हालांकि, मीरा नायर की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है, लेकिन उनका नाम इस फाइल में आने से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
बता दें कि मीरा नायर ने सलाम बॉम्बे, द नेमसेक और मॉनसून वेडिंग जैसी फिल्में बनाई हैं।
उनका बेटा जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क का मेयर है।

बिल गेट्स को हुआ यौन रोग!
इन फाइलों का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा बिल गेट्स से जुड़ा है।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइलों में दावा किया गया है कि एपस्टीन ने खुद को एक ईमेल लिखा था जिसमें उसने आरोप लगाया कि बिल गेट्स को रशियन लड़कियों के साथ संबंधों के कारण यौन रोग (STD) हो गया था।
इतना ही नहीं, ईमेल में यह भी कहा गया है कि गेट्स ने एपस्टीन से एंटीबायोटिक दवाएं मांगी थीं ताकि वे इसे अपनी तत्कालीन पत्नी मेलिंडा गेट्स को दे सकें।
हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है और गेट्स हमेशा से एपस्टीन के साथ किसी भी गलत गतिविधि में शामिल होने से इनकार करते रहे हैं।

उन्होंने पहले ही स्वीकार किया है कि एपस्टीन से मिलना उनकी एक ‘बड़ी गलती’ थी।
एलन मस्क और ‘वाइल्ड पार्टी’ का जिक्र
दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क का नाम भी इन ईमेल एक्सचेंज में सामने आया है।
फाइलों से पता चलता है कि 2012 और 2013 के बीच एपस्टीन ने मस्क को कई बार अपने निजी द्वीप (लिटिल सेंट जेम्स) पर आने का न्योता दिया था।
ईमेल रिकॉर्ड के अनुसार, मस्क ने एक बार पूछा था, “आपके द्वीप पर सबसे जंगली (Wildest) पार्टी किस दिन होगी?”
मस्क ने अपनी तत्कालीन पत्नी तलुला रिले के साथ आने की बात भी कही थी।

हालांकि, मस्क ने हमेशा यह स्टैंड लिया है कि उन्होंने एपस्टीन के निमंत्रणों को ठुकरा दिया था और वे कभी उसके आइलैंड पर नहीं गए।
दस्तावेजों में भी मस्क के वहां पहुंचने की कोई ठोस पुष्टि नहीं मिलती है।
डोनाल्ड ट्रंप और अन्य बड़ी हस्तियां
नई फाइलों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है।
एक पीड़िता के हवाले से दावा किया गया है कि वर्षों पहले न्यू जर्सी में उन्हें ट्रंप के साथ आपत्तिजनक कृत्य के लिए मजबूर किया गया था।
इन फाइलों में इवांका ट्रंप, प्रिंस एंड्रयू, माइकल जैक्सन और स्टीफन हॉकिंग जैसे नामों का भी उल्लेख है।

कौन था जेफ्री एपस्टीन और क्या है पूरा स्कैंडल?
जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का एक रसूखदार फाइनेंसर था, जिसका दायरा अमेरिकी राष्ट्रपतियों से लेकर वैज्ञानिकों तक फैला था।
-
शुरुआत: 2005 में पहली बार एक 14 साल की बच्ची की मां ने शिकायत की कि मसाज के बहाने उसकी बेटी का शोषण किया गया।
-
नेटवर्क: जांच में पता चला कि एपस्टीन के पास ‘लोलिता एक्सप्रेस’ नाम का एक निजी जेट था, जिससे वह कम उम्र की लड़कियों को अपने निजी द्वीप पर लाता था। वहां अमीर और ताकतवर लोग इन लड़कियों का शोषण करते थे।

-
सजा और अंत: 2008 में उसे सजा हुई, लेकिन 2019 में जब संघीय जांच एजेंसियों ने उसे दबोचा, तो उसने मुकदमे से पहले ही जेल में आत्महत्या कर ली। उसकी सहयोगी गिस्लीन मैक्सवेल फिलहाल 20 साल की जेल की सजा काट रही है।
नई फाइलें इतनी महत्वपूर्ण क्यों हैं?
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी ये 30 लाख पेज केवल नाम नहीं, बल्कि एक पूरे सिस्टम की पोल खोलते हैं।
ये दिखाते हैं कि कैसे पैसा और रसूख अपराधों को छिपाने के काम आते रहे।

जेफ्री एपस्टीन केस आधुनिक इतिहास का सबसे काला अध्याय है।
नई फाइलों के आने के बाद अब यह मांग तेज हो गई है कि जो लोग इस नेटवर्क का हिस्सा थे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


