JNKVV Young Scientist Award 2026: मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) द्वारा भोपाल में आयोजित 41वें ‘यंग साइंटिस्ट अवार्ड’ में जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (JNKVV) के शोधार्थियों ने अपनी शोध प्रतिभा से सफलता का नया अध्याय लिखा है।
26 से 28 फरवरी 2026 तक चले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की चार महिला शोधार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
-
शालिनी चतुर्वेदी: कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय की शोधार्थी शालिनी ने ‘फार्म मशीनरी एवं पावर’ विषय में प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹25,000 का नकद पुरस्कार जीता। उन्होंने डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अपना पीएच.डी. कार्य पूर्ण किया।
-
मुस्कान जैन: पोस्ट-हार्वेस्ट एंड फूड इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मुस्कान ने द्वितीय पुरस्कार (₹20,000) हासिल किया। उनका शोध कार्य डॉ. प्रीति जैन के निर्देशन में संपन्न हुआ।
-
डॉ. आयुषी सोनी: जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग विभाग की इस शोधार्थी ने डॉ. स्तुति शर्मा के मार्गदर्शन में तृतीय पुरस्कार (₹15,000) प्राप्त किया।
-
डॉ. निशी मिश्रा: जैव प्रौद्योगिकी विभाग की डॉ. निशी ने डॉ. शरद तिवारी के निर्देशन में शोध प्रस्तुत कर तृतीय स्थान अर्जित किया।
इस प्रतियोगिता की कठिन डगर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देशभर से आए 700 शोध पत्रों में से केवल 270 का चयन प्रस्तुति के लिए हुआ था।
इन विजेताओं को अब देश के नामचीन संस्थानों में फेलोशिप करने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, अधिष्ठाता कृषि संकाय एवं संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. जी. के. कोतू, जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. आशीष कुमार (सहायक प्राध्यापक, प्लांट पैथोलॉजी) तथा डॉ. आर. शिव रामकृष्णन (सहायक प्राध्यापक, प्लांट फिजियोलॉजी) ने सभी शोधार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
