Kamalnath on LPG Shortage: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता कमलनाथ एक छोटे से दौरे पर अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा पहुंचे।
इमलीखेड़ा एयरस्ट्रिप पर उतरते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की और शहर में चर्चा का विषय बनी ‘गैस सिलेंडर की कमी’ पर अपनी बेबाक राय रखी।
प्रशासन का बचाव और प्रबंधन पर सवाल
पिछले कुछ दिनों से छिंदवाड़ा में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
जब पत्रकारों ने कमलनाथ से इस किल्लत के बारे में पूछा, तो उन्होंने प्रशासन का बचाव करते हुए एक अलग दृष्टिकोण पेश किया।

कमलनाथ ने कहा, “जिले में गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है। समस्या स्टॉक की नहीं, बल्कि उसे लोगों तक पहुँचाने की व्यवस्था (Distribution) में है।”
लिंक पर क्लिक करके वीडियो देखें
उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि खराब प्रबंधन के कारण जनता के बीच एक डर का माहौल बन गया है।
लोगों को लग रहा है कि गैस खत्म हो गई है, जबकि हकीकत में प्रशासन और वितरण एजेंसियां तालमेल नहीं बिठा पा रही हैं।
उन्होंने सुझाव दिया कि अगर वितरण प्रणाली को दुरुस्त कर लिया जाए, तो ये लंबी कतारें अपने आप खत्म हो जाएंगी।

आस्था के केंद्र सिमरिया में पहुंचे कमलनाथ
राजनीतिक चर्चाओं के बाद कमलनाथ हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, सिमरिया पहुंचे।
आपको बता दें कि इस मंदिर से कमलनाथ का गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव है; यहाँ उन्होंने भगवान हनुमान की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करवाई है जो पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है।
उन्होंने वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और छिंदवाड़ा सहित पूरे प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

नकुलनाथ ने साझा किया पीड़ित परिवार का दर्द
एक तरफ जहाँ कमलनाथ धार्मिक और प्रशासनिक मुद्दों पर सक्रिय रहे, वहीं दूसरी ओर उनके बेटे और पूर्व सांसद नकुलनाथ ने विधायक सुजीत सिंह चौधरी के साथ बिछुआ ब्लॉक के ग्राम झामटा पहुंचे।
हाल ही में सिमरिया सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रवि धारे के परिवार से मिलकर उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नकुलनाथ ने मृतक की पत्नी और बच्चों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि बच्चों की पढ़ाई से लेकर परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

#KamalNath #Chhindwara #GasShortage #SimariyaHanuman #NakulNath #MadhyaPradeshPolitics #SocialService #LocalNews
