Kiren Rijiju On Speaker Om Birla: भारतीय संसद का बजट सत्र एक बाल फिर हंगामे की भेंट चढ़ गया है।
अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के एक बयान ने इस विवाद को और बढ़ा दिया है।
रिजिजू ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ गाली गलौज और बदसलूकी की है।
स्पीकर के चैंबर में क्या हुआ?
रिजिजू ने दावा किया कि बुधवार को प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल जैसे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में लगभग 20 से 25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में जबरन घुस गए।
आरोप है कि वहां सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन्हें अपशब्द भी कहे।
#WATCH | Delhi: Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, “… At least 20-25 Congress MPs entered the Lok Sabha Speaker’s chamber and abused him. I was also there. The Speaker is a very soft person, otherwise strict actions would have been taken. Senior Congress… pic.twitter.com/4SQ8eGEZ3X
— ANI (@ANI) February 11, 2026
रिजिजू ने अफसोस जताते हुए कहा कि बड़े नेताओं ने अपने सांसदों को रोकने की कोशिश तक नहीं की।
अविश्वास प्रस्ताव और ‘तारीख’ की गलती
विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला को उनके पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है, जिस पर 120 सांसदों के हस्ताक्षर हैं।
हालांकि, लोकसभा सचिवालय के सूत्रों का कहना है कि इस नोटिस में कई तकनीकी खामियां हैं।
हैरानी की बात यह है कि नोटिस में कई जगहों पर साल 2026 की जगह ‘फरवरी 2025’ लिखा गया है।

कायदे से इन गलतियों के आधार पर नोटिस रद्द किया जा सकता था, लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने बड़प्पन दिखाते हुए सचिवालय को निर्देश दिया है कि इन कमियों को सुधार कर कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए।
नियमों के मुताबिक, जब तक इस प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो जाता, ओम बिरला सदन की अध्यक्षता नहीं करेंगे।
इस पर 9 मार्च को चर्चा होने की संभावना है।
जनरल नरवणे की किताब और सुरक्षा का मुद्दा
विवाद का एक और मोर्चा पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर खुला है।
राहुल गांधी द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने पर रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि सेना और सरकार के बीच की गोपनीय बातचीत को सार्वजनिक करना देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राजनीतिक फायदे के लिए संवेदनशील मुद्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: On the row over the alleged circulation of the book of former Army chief General MM Naravane (Retd), Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, “… The entire matter is before the people of the country, how a member in the parliament is trying to use… pic.twitter.com/aZ043yQfox
— ANI (@ANI) February 11, 2026
8 सांसदों की मुश्किलें बरकरार
सदन में हंगामा करने और कागज फाड़ने के आरोप में निलंबित हुए 8 विपक्षी सांसदों (7 कांग्रेस और 1 CPM) को इस बार कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
सरकार ने साफ कर दिया है कि उनका निलंबन पूरे बजट सत्र (2 अप्रैल) तक जारी रहेगा।


