Lieutenant Vinay Wife Himanshi: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हरियाणा के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विनय पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गए थे। दोनों की शादी 1 हफ्ते पहले 16 अप्रैल को ही हुई थी।
23 अप्रैल को उनका शव गृहनगर करनाल लाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ।
इस दौरान हिमांशी पति के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोई।
हिमांशी की हालत देख वहां मौजूद हर इंसान की आंखे नम हो गई।
शव से लिपटकर बोलीं- हमे आप पर गर्व है
विनय का पार्थिव शरीर करनाल लाने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर लाया गया था।
यहां उनकी नवविवाहित पत्नी हिमांशी लेफ्टिनेंट के पार्थिव देह से लिपटकर रो पड़ीं।
हिमांशी ताबूत के पास खड़ी थीं, एकटक उसे निहार रही थीं।
उनके कांपते हाथ उस तिरंगे को छू रहे थे जो उनके पति के पार्थिव शरीर को ढके हुए था।
मेज पर विनय की एक तस्वीर रखी थी, जिसमें वे अपनी नौसेना की वर्दी में गर्व से मुस्कुरा रहे थे।
उनकी यह मुस्कान उस माहौल से बिल्कुल उलट थी, जहां हर तरफ मातम पसरा था।
उनके आसपास नौसेना के अधिकारी अपनी सफेद वर्दी में खड़े थे, सिर झुकाए अपने साथी को श्रद्धांजलि दे रहे थे।


हिमांशी का हाथ थामे परिवार के लोग उन्हें बार-बार ढांढस बंधा रहे थे, लेकिन खुद भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे।
आसपास खड़े अधिकारी भी अपने दुख को रोकने की कोशिश कर रहे थे।
हिमांशी ने बिलखते हुए विनय के लिए कहा- जितने भी दिन साथ में गुजारे, वो बेस्ट थे।
मैं अब कैसे जिऊंगी? मैं आपको हर पल याद रखूंगी।
आई एम प्राउड ऑफ यू (मुझे आप पर गर्व है) और सैल्यूट करते हुए जय हिंद कहा।

#WATCH दिल्ली: भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने अपने पति को भावभीनी विदाई दी, जो पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।
दोनों की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। pic.twitter.com/RSsBOgoCg6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
16 अप्रैल को शादी, 22 को विनय की मौत
- हरियाणा के विनय नरवाल और गुरुग्राम की हिमांशी की शादी 7 दिन पहले मसूरी में हुई थी।
- 28 मार्च को विनय छुट्टी पर आए थे। 4 अप्रैल को उनकी सगाई हुई थी।
- 16 अप्रैल को मसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। 19 अप्रैल को रिसेप्शन हुआ।
- दोनों की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
- 20 अप्रैल को वे हिमांशी के साथ गुरुग्राम ससुराल गए।
- वहीं से उन्होंने फ्लाइट लेकर जम्मू-कश्मीर घूमने के लिए यात्रा शुरू की।
- दोनों 21 अप्रैल को हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गए थे।
- वहां पहुंचने के अगले ही दिन, 22 अप्रैल को विनय की हत्या कर दी गई।

हिमांशी ने बताया था- नाम पूछकर गोली मारी
हमले के बाद हिमांशी ने खुलासा किया था कि आतंकियों ने नाम पूछकर गोली मारी।
इसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें हिमांशी कह रही थी-
मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी। एक आदमी आया और कहा ये मुस्लिम नहीं है, फिर गोली मार दी।
Pahalgam Terrorist Attack : आतंकियों ने पूछा नाम, हिंदू होने पर मार दी गोली, पहलगाम हमले पर बोले घायल
VC: ©X#JammuKashmir #Pahalgam #PahalgamTerroristAttack #BreakingNews #terrorist #TerrorAttack #IndianArmy pic.twitter.com/83OpGtRgEI— Chautha Khambha (@chauthakhamba) April 22, 2025
सीएम सैनी पहुंचे घर, परिवार ने मांगा इंसाफ
विनय के अंतिम संस्कार में CM नायब सैनी भी आए थे।
इससे पहले CM ने वीडियो कॉल पर विनय के दादा से बात करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी है।
वहीं नेवी हेडक्वार्टर में लेफ्टिनेंट विनय को नौसेना प्रमुख ने श्रद्धांजलि दी।
विनय की हत्या पर चाचा सुरजीत नरवाल ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोटे काम बंद कर बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
जैसे ये चुन-चुन कर हमला कर रहे हैं, जात पूछ रहे हैं। ऐसे ही इन्हें चुन-चुन कर खत्म करने की जरूरत है।

यूरोप जाना था, कश्मीर पहुंच गए
विनय के दादा हवा सिंह ने बताया- पहले विनय-हिमांशी हनीमून मनाने के लिए यूरोप जा रहे थे।
लेकिन, ऐन मौके पर वीजा नहीं मिला तो वे जम्मू-कश्मीर चले गए।
उन्होंने रोते हुए कहा- काश, उनका यूरोप का वीजा लग जाता तो पोता विनय आज हमारे बीच होता।

1 मई को विनय का बर्थडे
लेफ्टिनेंट विनय का 8 दिन बाद 1 मई को बर्थडे भी था।
शादी के बाद पहले बर्थडे को लेकर परिवार ने ग्रैंड पार्टी प्लान की थी।
इसके बाद 3 मई को उन्हें पत्नी के साथ कोच्चि ड्यूटी पर लौटना था।
लेकिन इससे पहले ही उनकी अंतिम विदाई हो गई।