Homeन्यूजसामने आया हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला की मौत का सच, पत्नी ने ही...

सामने आया हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला की मौत का सच, पत्नी ने ही की थी गोली मारकर हत्या

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Bhayu Lala Murder Case: मंदसौर जिले के सीतामऊ इलाके में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वाहिद उर्फ भय्यू लाला की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

पुलिस पर हत्या और रिश्वत का आरोप लगाने वाला परिवार खुद ही घेरे में आ गया है।

विशेष जांच दल (SIT) की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि भय्यू लाला की मौत पुलिस की पिटाई से नहीं, बल्कि उसकी ही पत्नी रुखसाना द्वारा चलाई गई गोली से हुई थी।

Mandsaur Bhayu Lala Murder Case, Historysheeter Wahid Alias Bhayu Lala, SIT Investigation Mandsaur, Drug Mafia Bhayu Lala Story, Mandsaur Police News Hindi, Rukshana Bhayu Lala Wife, Sitamau Surjani Village Case

क्या था पूरा मामला?

बीती 18 फरवरी को सुरजनी गांव में जब पुलिस की दबिश हुई, तो अफरा-तफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद भय्यू लाला के बेटे शेरदिल और पत्नी रुखसाना ने सोशल मीडिया और मीडिया के सामने आकर पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने भय्यू लाला को छोड़ने के बदले 6 से 10 लाख रुपये की मांग की थी।

पैसे न देने पर पुलिस ने उसे कमरे में बंद किया और पलंग के बॉक्स (पेटी) में बंद करके मार डाला।

परिवार ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज (DVR) चोरी करने का भी आरोप लगाया था।

Mandsaur Bhayu Lala Murder Case, Historysheeter Wahid Alias Bhayu Lala, SIT Investigation Mandsaur, Drug Mafia Bhayu Lala Story, Mandsaur Police News Hindi, Rukshana Bhayu Lala Wife, Sitamau Surjani Village Case

PM रिपोर्ट ने बदली जांच की दिशा

शुरुआत में पुलिस का कहना था कि भय्यू लाला पुलिस को देखकर पलंग पेटी में छिप गया था, जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

लेकिन जब पोस्टमॉर्टम (PM) रिपोर्ट सामने आई, तो कहानी पूरी तरह बदल गई।

रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि भय्यू की मौत दम घुटने से नहीं, बल्कि गोली लगने से हुई थी।

गोली उसके कान के पीछे से घुसकर आंख के पास से बाहर निकल गई थी।

इसके बाद एसपी के निर्देश पर SIT गठित की गई।

Bhayyu Lala Death Case

SIT की जांच में कैसे खुला राज?

SIT ने जब घर के 20 से ज्यादा सदस्यों और करीबियों से सख्ती से पूछताछ की, तो परतें खुलने लगीं।

जांच में सामने आया कि उस दिन घर के भीतर आपसी विवाद या किसी अन्य कारण से पत्नी रुखसाना ने भय्यू लाला पर गोली चला दी थी।

जब उसे लगा कि वह फंस जाएगी, तो उसने और उसके साथियों ने मिलकर सारा दोष पुलिस के सिर मढ़ने की साजिश रची।

Bhayyu Lala Death Case

हैरान करने वाली बात यह है कि गोली लगने के बाद परिजन उसे पहले एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए।

जब डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, तब शव को वापस लाकर बिस्तर में लिटाया गया और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया गया।

FSL टीम को दोबारा तलाशी के दौरान बाथरूम के गीजर के ऊपर से वह अवैध पिस्टल भी बरामद हो गई, जिससे हत्या की गई थी।

दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पत्नी फरार

पुलिस ने इस मामले में साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने और हत्या में सहयोग करने के आरोप में सलमान खान और बबलू खान को गिरफ्तार कर लिया है।

ये दोनों ही आरोपी घटना के बाद सबूत मिटाने में जुटे थे।

वहीं, मुख्य आरोपी पत्नी रुखसाना फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

कौन था भय्यू लाला?

वाहिद उर्फ भय्यू लाला अपराध की दुनिया का एक बड़ा नाम था।

साल 2003 से वह अपराध जगत में सक्रिय था और उस पर लूट, डकैती, और मर्डर की कोशिश जैसे 19 गंभीर मामले दर्ज थे।

वह मुख्य रूप से एमडी (MD) ड्रग्स का बड़ा तस्कर था।

हाल ही में मुंबई और जावरा में पकड़ी गई 10 किलो एमडी ड्रग्स के मामले में भी वह मुख्य वांटेड था।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी था।

- Advertisement -spot_img