Vijay Shah Missing Poster: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्य के मंत्री विजय शाह को ‘गुमशुदा’ बताते हुए इंदौर में विवादास्पद पोस्टर लगाए हैं।
पार्टी ने दावा किया कि कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के बाद शाह लापता हैं और उन्हें ढूंढकर लाने वाले को 11,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जब तक शाह का इस्तीफा नहीं मिलता, वे प्रदर्शन जारी रखेंगी।

कर्नल सोफिया पर दिया था विवादित बयान
मंत्री विजय शाह ने 11 मई को महू के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा था:
“उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा… तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।”
इस बयान के बाद देशभर में आक्रोश फैला और शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

कांग्रेस का आरोप: “मंत्री भूमिगत, सरकार बचा रही”
इंदौर जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने कहा:
“मंत्री विजय शाह विवादित बयान के बाद से गायब हैं। कैबिनेट बैठक में भी अनुपस्थित रहे।”
“पीएम मोदी कहते हैं कि उनकी नसों में सिंदूर दौड़ता है, लेकिन आज देश की रगों में शाह का घटिया बयान दौड़ रहा है।”
“भाजपा सरकार जानबूझकर उन्हें बचा रही है, जबकि विपक्ष और सत्ता पक्ष के कई नेताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की है।”

शाह ने मांगी माफी, लेकिन SIT जांच जारी
शुक्रवार को विजय शाह ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी:
“यह मेरी भाषाई भूल थी। मैं कर्नल सोफिया और देशवासियों से हाथ जोड़कर क्षमा चाहता हूं।
मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।”
जयहिन्द,
पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मैं मन से बहुत दुखी एवं विचलित हूँ, मेरा राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और भारतीय सेना के प्रति आदर एवं सम्मान हमेशा रहा है।
मेरे द्वारा कहे गये शब्दो से समुदाय, धर्म, देशवासियो को दुख पहुँचा है, यह मेरी भाषाई भूल थी, pic.twitter.com/3dU0Jt4QF6
— Dr. Kunwar Vijay Shah (@KrVijayShah) May 23, 2025
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उनकी माफी को खारिज करते हुए एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं।


