Monalisa Allegations Sanoj Mishra: मध्य प्रदेश के इंदौर (महेश्वर) की रहने वाली मोनालिसा भोंसले पिछले साल तब रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गईं, जब प्रयागराज कुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ।
सादगी के कारण उन्हें ‘महाकुंभ की वायरल गर्ल’ कहा जाने लगा।
लेकिन आज वही मोनालिसा अपनी इज्जत और जान बचाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं।
मामला फिल्म इंडस्ट्री के काले सच, अंतरधार्मिक विवाह और ‘लव जिहाद’ के आरोपों के बीच उलझ गया है।

डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप
मंगलवार को केरल के कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा इमोशनल हो गईं।
उन्होंने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए।
मोनालिसा का कहना है कि शूटिंग के दौरान सनोज मिश्रा ने उनके साथ कई बार बदतमीजी की।
उन्होंने कहा, “सनोज मिश्रा एक अच्छा इंसान नहीं है। उसने मुझे करीब 10 बार गलत तरीके से छुआ। जब मैंने यह बात अपने परिवार को बताई, तो उन्होंने मेरा साथ देने के बजाय चुप रहने को कहा। मुझसे कहा गया कि यह तुम्हारी पहली फिल्म है, समझौता कर लो। क्या पहली फिल्म के नाम पर मैं अपना रेप होने देती?”
Monalisa worked with director Sanoj Mishra on an entire film. Throughout the shoot, everything was perfectly fine. The film was completed, and even then she made no serious allegations against him. In fact, she herself said that Sanoj Mishra treated her like a daughter.
Then… pic.twitter.com/NY9r63isKc
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) March 25, 2026
मोनालिसा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें और उनके पति फरमान खान को जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं।
उनके पोस्टर जलाए जा रहे हैं और समाज में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
Allegations of pressure during shooting
Monalisa alleged that director Sanoj Mishra pressured her to act in inappropriate scenes#Monalisa #SanojMishra #Tollywood #Breaking pic.twitter.com/ibwDUheoU2
— Telangana Ahead (@telanganaahead) March 25, 2026
View this post on Instagram
शादी और सुसाइड की धमकी
विवाद का दूसरा पहलू मोनालिसा की शादी है। मोनालिसा ने केरल में अपने मुस्लिम दोस्त फरमान खान से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है।
मोनालिसा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह कदम अपनी मर्जी से उठाया है।
उन्होंने बताया, “घरवाले मेरी शादी कहीं और करना चाहते थे, गेस्ट भी आ गए थे। मैंने फरमान से कहा कि अगर तुम मुझसे शादी नहीं करोगे, तो मैं सुसाइड कर लूंगी। हमारी शादी कानूनी है और हमारे पास केरल सरकार का मैरिज सर्टिफिकेट भी है।”

वहीं, उनके पति फरमान खान ने कहा कि उन पर लग रहे ‘आतंकवादी’ होने के आरोप निराधार हैं।
फरमान ने बताया कि वह श्री नारायण गुरु के सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं और उन्होंने उसी मंदिर में शादी की है।
फरमान का कहना है कि सिर्फ उनके नाम और धर्म की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
View this post on Instagram
मेरे परिवार को सिर्फ पैसे चाहिए
View this post on Instagram
डायरेक्टर का पक्ष- मैं झुकूंगा नहीं
MonaLisa become a puppet of the jihadists
Sanoj Mishra has presented his side regarding the allegations made by Mona Lisa.
Sanoj Mishra says that the conversion gang is after me, watch the full video- pic.twitter.com/DTYRff0CGw
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) March 25, 2026
‘लव जिहाद’ और कानूनी पेंच
इस मामले ने तब राजनीतिक मोड़ ले लिया जब सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान ने इसे “प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद” करार दिया।
नाजिया खान का तर्क है कि यह कोई सामान्य शादी नहीं है।
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर फरमान अभी भी मुसलमान है, तो हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी कैसे मान्य हो सकती है?
उन्होंने इसे हिंदू मैरिज एक्ट 1955 का उल्लंघन बताया और आरोप लगाया कि इसके पीछे कट्टरपंथी संगठनों (जैसे PFI) का हाथ हो सकता है।
वकील ने सुरक्षा एजेंसियों से इसकी जांच की मांग की है।

सुरक्षा की गुहार
मोनालिसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केरल के मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है।
उन्होंने कहा कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा उनकी शादी को ‘लव जिहाद’ बताकर समाज में तनाव पैदा कर रहे हैं।
कपल का कहना है कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिली या उन्हें अलग करने की कोशिश की गई, तो उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।
View this post on Instagram
एक तरफ एक उभरती हुई कलाकार के शोषण के आरोप हैं, तो दूसरी तरफ धर्म और कानून की पेचीदगियां।
क्या मोनालिसा को न्याय मिलेगा? क्या यह वाकई ‘लव जिहाद’ का मामला है या दो लोगों की अपनी पसंद की जिंदगी जीने की कोशिश?
#MonalisaBhosle #SanojMishra #Mahakumbh2025 #LoveJihad #JusticeForMonalisa #BollywoodDarkSide #ViralGirl #LegalNews
