Homeन्यूजभिंड में दो संदिग्ध साधुओं की पिटाई: झोले से मिले उर्दू दस्तावेज,...

भिंड में दो संदिग्ध साधुओं की पिटाई: झोले से मिले उर्दू दस्तावेज, नहीं सुना पाए कोई चौपाई

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Bhind Fake Sadhu: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां दो कथित साधुओं की संदिग्ध हरकतों ने स्थानीय लोगों के कान खड़े कर दिए।

मामला तब बिगड़ गया जब देहात थाना क्षेत्र के बायपास इलाके में कुछ युवकों ने भिक्षा मांग रहे इन दो साधुओं को रोक लिया।

युवकों को उनके हाव-भाव पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने उनसे धर्म और शास्त्रों से जुड़े कुछ बुनियादी सवाल पूछने शुरू कर दिए।

परीक्षा में फेल हुए ‘साधु’

युवकों ने साधुओं से उनके ब्राह्मण होने का प्रमाण मांगा और रामायण की चौपाइयां सुनाने को कहा।

हैरानी की बात तब हुई जब भगवा पहने ये साधु रामायण की एक भी चौपाई नहीं सुना पाए।

इसके बाद युवकों ने उनसे महाभारत के पात्रों, भगवान शंकर की पत्नी और लक्ष्मण जी की पत्नी का नाम पूछा।

जब ये कथित साधु इन सामान्य सवालों के जवाब भी नहीं दे पाए, तो युवकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

उर्दू दस्तावेजों ने बढ़ाया शक

हंगामा तब और बढ़ गया जब उन साधुओं के झोले की तलाशी ली गई।

उनके पास से मिले पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज हिंदी के बजाय उर्दू भाषा में थे।

यह देखकर वहां मौजूद भीड़ भड़क गई और युवकों ने उनकी पिटाई कर दी।

एक युवक ने चिल्लाते हुए कहा कि “तुम हिंदू नहीं हो, तुम सनातन धर्म का मजाक उड़ा रहे हो और भगवा पहनकर लोगों की भावनाओं से खेल रहे हो।”

पुलिस कर रही है जांच

लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक पहचान छिपाकर धर्म के नाम पर पाखंड चलता रहेगा।

सवाल यह भी खड़ा होता है कि ये लोग कहाँ के रहने वाले हैं और साधु का वेश धरकर घूमने के पीछे इनका असली मकसद क्या था?

फिलहाल, पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और दोनों व्यक्तियों की असल पहचान और उनके दस्तावेजों की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img