CM Mohan Viral Photo: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की ये तस्वीर देखकर आप भी चौंक गए होंगे।
आपको लग रहा होगा कि ये तस्वीर फेक है या फिर AI से बनाई गई है।
मगर ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि ये तस्वीर पूरी तरह ओरिजनल है।
यकीन करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन ये सच है कि राजा की वेषभूषा में ये एमपी के सीएम मोहन ही है।
राजनेता ही नहीं अभिनेता भी हैं सीएम
दरअसल, यह तस्वीर विक्रमादित्य महानाट्य (Vikramaditya Mahanatya) की है।
इस नाटक में मोहन यादव ने उज्जैन के राजा के पिता महाराज महेंद्रादित्य का रोल निभाया था।
उस वक्त मोहन यादव मुख्यमंत्री नहीं थे।

सालों तक रंगमंच से जुड़े रहे सीएम मोहन
आज से करीब एक दशक पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रंगकर्म और नाट्य विद्या में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं।
महानाट्य के आयोजन से जुड़ी संस्था ‘श्री विशाल सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति उज्जैन’ ने बताया कि, डॉ. मोहन यादव जब पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष रहे, तब भी उन्होंने एक-दो बार यह भूमिका निभाई है।
डॉ यादव कई वर्षों तक इस महानाट्य का हिस्सा रहे हैं।
वह विक्रमादित्य के पिता महेंद्रादित्य की भूमिका वर्षों तक निभाते रहे।
इस भूमिका में उनका सीन करीब आधे घंटे का रहता था।
जिसमें वह महाराज के रूप में विक्रमादित्य का राज्याभिषेक करते हुए नजर आते थे।
View this post on Instagram
सीएम मोहन का ऐलान- लाल किले पर होगा विक्रमादित्य महानाट्य
इससे पहले डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में विक्रमोत्सव के अंतर्गत सम्राट विक्रमादित्य के महानाट्य के महामंचन की घोषणा की।
यह भव्य कार्यक्रम 12 से 14 अप्रैल तक दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित किया जाएगा।
जिसमें सम्राट विक्रमादित्य के शासन और उनके द्वारा स्थापित सुशासन के सिद्धांतों पर आधारित मंचन किया जाएगा।

विक्रम सम्वत और सम्राट विक्रमादित्य का योगदान
मुख्यमंत्री ने विक्रम सम्वत के 60 विभिन्न नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने 57 ईस्वी पूर्व में विक्रम सम्वत की शुरुआत की थी, जिसे आज भी प्रचलित किया गया है।
यह संवत भारत की गौरवमयी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बन चुका है।
सम्राट विक्रमादित्य का शासन, उनकी न्यायप्रियता, दानशीलता और प्रजा के प्रति संवेदनशीलता आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

250 कलाकार करेंगे अभिनय
महानाट्य का आयोजन महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा किया जा रहा है और इसमें प्रस्तुति उज्जैन की विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति की होगी।
पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित द्वारा लिखित और संजीव मालवीय के निर्देशन में बनने वाले इस मंचन में करीब 250 कलाकार भाग लेंगे।
पालकी, रथ, घोड़े और LED ग्राफिक्स के जरिए विशेष प्रभाव दिए जाएंगे।

लाल परेड मैदान पर मई में होगा अगला प्रदर्शन
महानाट्य के निर्माता राजेश सिंह कुशवाह के अनुसार, इसका प्रदर्शन हैदराबाद, प्रयागराज, आगरा और उज्जैन सहित कई शहरों में हो चुका है।
अब इसका 53वां प्रदर्शन 24 से 26 मई को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा
तस्वीर देख हैरान जनता
बहरहाल जनता इस तस्वीर को देख काफी हैरान है और सीएम के इस लुक पर लोगों की अलग-अलग राय है।
आपको सीएम की ये तस्वीर कैसे लगी, जरूर बताइएगा।