Homeन्यूजCM मोहन यादव के पिता का उज्जैन में शिप्रा तट पर किया...

CM मोहन यादव के पिता का उज्जैन में शिप्रा तट पर किया गया अंतिम संस्कार

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

MP CM Father Funeral Update: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का बुधवार को शिप्रा तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया।

वे करीब 100 वर्ष के थे और बीते एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिता के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को भोपाल से उज्जैन पहुंचे।

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई अंतिम यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शिप्रा तट पर पहुंची।

यहां भूखी माता मंदिर के पास सीएम मोहन यादव और परिवार के अन्य लोगों ने अंतिम संस्कार किया।

मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने गहरा दुख जताया है।

punamchand yadav

MP CM Father Funeral Update: ये होंगे अंत्येष्टि में शामिल –

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री प्रद्युम्मन सिंह तोमर, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मंत्री राधा सिंह, मंत्री करण वर्मा, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मंत्री, नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री लखन पटेल मंत्री, मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव वीरा राणा, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, प्रमुख सचिव राजेश राजौरा उज्जैन पहुंच रहे हैं।

MP CM Father Funeral Update: कपड़ा बनाने वाली मिल में करते थे काम – 

MP CM Mohan Yadav Father Funeral Update

सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का जीवन संघर्ष के बीच गुजरा।

उन्होंने कपड़ा बनाने वाली हीरा मिल में नौकरी भी की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

MP CM Father Funeral Update: नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्‍यक्‍त कीं –

सीएम के पिता के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आदि ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। दुख की इस विकट घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ है। पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं है, किंतु उनके आशीर्वाद की छाव सदैव आपके साथ है। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

दिग्विजय सिंह ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन की खबर दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं दुःख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इनके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पिता का साया सिर से उठना एक पुत्र पर उसके जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात होता है। इस खालीपन को कभी भरा नहीं जा सकता।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मोहन यादव के पिता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक हैं। बाबा महाकाल शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

यह भी पढ़ें – CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान- MP के पांच शहरों में खुलेंगे नए आयुर्वेदिक कॉलेज

 

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October