Homeन्यूजMP: CM मोहन यादव ने भोपाल में फहराया तिरंगा, ​​​​​​कहा- 17 हजार...

MP: CM मोहन यादव ने भोपाल में फहराया तिरंगा, ​​​​​​कहा- 17 हजार से अधि‍क युवाओं को देंगे रोजगार

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

MP CM Hoisted Tiranga: भोपाल। मध्य प्रदेश में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में मनाया गया।

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर खुली जीप में परेड की सलामी ली।

मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पु‍लिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्‍त, भोपाल मयूर खंडेलवाल ने किया।

परेड में पुलिस बैंड समेत 17 टुकड़ियां शामिल हुईं।

इनमें प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्‍त्र बल (उत्‍तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्‍त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्‍त टुकड़ी, हॉक फोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी (सीनियर विंग गर्ल्‍स), एनसीसी (सीनियर डिवीजन), गाइड गर्ल्‍स, स्‍काउट्स बॉयज, शौर्य दल, लाड़ली बहना और अश्‍वरोही दल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की विकास यात्रा का उल्‍लेख किया।

उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार प्रधानमंत्री के अनुसार चार मिशन पर कार्य कर रही है।

हमारा लक्ष्‍य गरीबों का विकास और युवाओं को रोजगार है।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने इंदौर की हुकुमचंद मिल के श्रमिको को दी गई राशि का भी उल्‍लेख संबोधन में किया।

इसके साथ ही सीएम यादव ने कहा कि अगले पांच वर्ष में एमपी का बजट दो गुना किया जाएगा।

सीएम के संबोधन की प्रमुख बातें – 

  • मप्र में भी एक नवंबर से युवा शक्ति, गरीब कल्‍याण, किसान कल्‍याण और नारी सशक्तिकरण मिशन लागू किया जा रहा है।
  • मप्र सरकार का लक्ष्‍य है कि प्रशासन जनोन्‍मुखी हो। नागरिक विकाासऔर सामाजिक सद्भाव में साझेदार बने।
  • गरीबों के कल्‍याण की योजनाएं राज्‍य के अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंचे। इस तरह की व्‍यवस्‍था बनाने के लिए मप्र सरकार कटिबद्ध है।
  • मप्र का बजट अगले 5 वर्ष में दोगुना करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इस दिशा में सरकार काम भी कर रही है।
  • मध्‍य प्रदेश केंद्र सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में निरंतर विकास लक्ष्‍य हासिल करने वाले तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्‍य में शामिल है।
  • केंद्र सरकार ने अपने आर्थिक सर्वेक्षण में इंदौर शहर के बायो सीएनजी संयंत्र का उल्‍लेख किया है।
  • मध्‍य प्रदेश सरकार ने नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए कृतसंकल्‍प है।
  • मध्‍य प्रदेश कानून व्‍यस्‍था की स्थिति बेहतर बनाने के लिए 627 पुलिस थानों की सीमाओं को फ‍िर से तय किया गया है।
  • मध्‍य प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 60 से ज्‍यादा औद्योगिक इकाइयां लगाई जा रही हैं। इनके माध्‍यम से 17 हजार से अधि‍क युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्‍ध हो सकेंगे।

मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर किया गया।

प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित मुख्य समारोह में मंत्री और कलेक्टर मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

MP CM Hoisted Tiranga: 30 जिलों में मंत्रियों ने फहराया झंडा –

प्रदेश के 30 जिलों में मंत्री स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बने।

बाकी जिलों में जिला कलेक्टर ने ध्वजारोहण किया।

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में ध्वजारोहण किया।

इंदौर के प्रभारी मंत्री सीएम मोहन यादव हैं, इसलिए सिर्फ इंदौर में विजयवर्गीय स्थानीय जिले में मुख्य अतिथि बने।

बाकी मंत्रियों को गृह जिले के बजाय प्रभार के जिलों में मुख्य अतिथि बनाया गया।

मुरैना में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि बने।

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने जबलपुर और राजेंद्र शुक्ल ने सागर में ध्वजारोहण किया।

यह भी पढ़ें – PM मोदी ने 11वीं बार लालकिले पर तिरंगा फहराया, बोले- 75 हजार नई मेडिकल सीटें बनेंगी

PM मोदी ने 11वीं बार लालकिले पर तिरंगा फहराया, बोले- 75 हजार नई मेडिकल सीटें बनेंगी

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October