Ladli Behna Yojana June: मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत जून माह की किस्त आज 16 जून, 2024 को लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर जिले के बेलखेड़ा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की राशि जारी करेंगे।
इसके साथ ही, सिलेंडर सब्सिडी (Ujjwala Yojana Refill) और संबल योजना (Sambal Yojana) के पैसे भी ट्रांसफर किए जाएंगे।
शाम को जबलपुर पहुंचेंगे सीएम मोहन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम करीब 4:35 बजे हेलीकॉप्टर से बेलखेड़ा पहुंचेंगे, जहां शाम 6 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
इसके बाद हेलीकॉप्टर से डुमना एयरपोर्ट और फिर वायुयान से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

13 जून को क्यों नहीं हुआ था पैसों का ट्रांसफर?
यह कार्यक्रम मूल रूप से 13 जून को होना था, लेकिन अहमदाबाद हवाई दुर्घटना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब 16 जून को यह राशि ट्रांसफर की जा रही है।
सिलेंडर और संबल योजना के पैसे भी जारी
-
सिलेंडर रिफिल सब्सिडी: 27 लाख महिलाओं को 39.14 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।
-
संबल योजना: 6821 श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि मिलेगी।
-
सामाजिक सुरक्षा पेंशन: 56.68 लाख लाभार्थियों को 341 करोड़ रुपए की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।

क्या है लाड़ली बहना योजना?
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है, जिसे मई 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू किया गया था।
इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
योजना के तहत हर महीने 1250 रुपए लाभार्थियों के बैंक खाते में डाले जाते हैं।
आज 25वीं किस्त के रूप में 1551.44 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
कैसे चेक करें अपना पैसा?
लाभार्थी अपने बैंक अकाउंट बैलेंस या MP Ladli Behna Yojana ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर पैसों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


