Homeन्यूजमार्च में ही तपने लगा मध्य प्रदेश: रतलाम में पारा 40 डिग्री...

मार्च में ही तपने लगा मध्य प्रदेश: रतलाम में पारा 40 डिग्री के पार, अगले 48 घंटे इन जिलों के लिए भारी

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Heat Wave Alert Madhya Pradesh:ध्य प्रदेश में इस साल मार्च के महीने में ही अप्रैल-मई जैसी तपिश महसूस होने लगी है।

गुरुवार, 12 मार्च को सीजन में पहली बार मौसम विभाग ने राज्य में ‘हीट वेव’ यानी लू का अलर्ट जारी किया है।

आमतौर पर होली के बाद बढ़ने वाली गर्मी ने इस बार वक्त से पहले ही लोगों को पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है।

इन जिलों में चलेगी ‘लू’

मौसम विभाग की मानें तो आज रतलाम, धार और नर्मदापुरम जिले सबसे ज्यादा तपने वाले हैं।

यहां गर्म हवाओं का असर रहेगा और शुक्रवार को भी हालात ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।

बुधवार को रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहाँ तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू गया।

भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में भी सूरज के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं।

MP Weather Update, Heat Wave Alert Madhya Pradesh, MP Rain Alert March 2026, Ratlam Temperature, Indore Weather, Bhopal Rain Forecast, MP Weather News Hindi, लू का अलर्ट मध्य प्रदेश

कहां कितनी गर्मी?

बुधवार को प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में भीषण गर्मी दर्ज की गई।

  • इंदौर: पारा 38 डिग्री तक जा पहुंचा।

  • ग्वालियर और उज्जैन: यहां तापमान 37.7 डिग्री रहा।

  • भोपाल: राजधानी में पारा 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

  • अन्य शहर: नर्मदापुरम (39.9°C), टीकमगढ़ (38.4°C) और खजुराहो (38.2°C) में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया।

14-15 मार्च को बारिश का अलर्ट

एक तरफ जहां सूरज आग उगल रहा है, वहीं दूसरी तरफ ‘वेस्टर्न डिस्टरबेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण मौसम करवट लेने वाला है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 14 और 15 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

  • 14 मार्च को यहां बदलेगा मौसम: ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, मुरैना और भिंड।
  • 15 मार्च को भारी असर: जबलपुर, रीवा, सतना, सागर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना बन सकती है।

MP Weather Update Today, MP Weather Update, MP Weather, mp news, Fog in Madhya Pradesh, Rain Alert, Bhopal, Gwalior, Jabalpur, Rajgarh, Lowest Temperature, dense fog, Low Visibility, Shahdol, Rewa,

गर्मी बढ़ने की मुख्य वजह

हवाओं की दिशा में बदलाव इस तपिश का सबसे बड़ा कारण है।

फिलहाल हवाएं उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा से आ रही हैं।

ये हवाएं रेगिस्तानी इलाकों से होकर मध्य प्रदेश पहुंच रही हैं, जो अपने साथ भारी गर्मी लेकर आ रही हैं।

साथ ही हवा में नमी की कमी के कारण धूप और भी ज्यादा चुभ रही है।

सेहत का रखें खास ख्याल

डॉक्टरों का कहना है कि मार्च का यह ‘मिक्स मौसम’ बीमारियों का घर होता है।

दिन में तेज गर्मी और रात-सुबह की हल्की ठंड की वजह से सर्दी-जुकाम, गले में इन्फेक्शन और एलर्जी के मामले बढ़ रहे हैं।

खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए और अचानक एसी या कूलर से निकलकर धूप में जाने से परहेज करना चाहिए।

MP Weather Update, Heat Wave Alert Madhya Pradesh, MP Rain Alert March 2026, Ratlam Temperature, Indore Weather, Bhopal Rain Forecast, MP Weather News Hindi, लू का अलर्ट मध्य प्रदेश

आगे क्या?

मौसम विभाग का अनुमान है कि असली गर्मी अभी बाकी है।

अप्रैल और मई के महीने में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।

ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के इलाकों में इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -spot_img