Homeन्यूजमध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप: नर्मदापुरम में 'हीट अटैक', 15 मार्च...

मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप: नर्मदापुरम में ‘हीट अटैक’, 15 मार्च से भीगेंगे ये जिले!

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

MP Severe Heat Wave: मध्य प्रदेश में इस बार मौसम के मिजाज बदले-बदले से नजर आ रहे हैं।

आमतौर पर मार्च के आखिरी दिनों में शुरू होने वाली तपिश ने इस बार महीने की शुरुआत में ही लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं।

हालात ये हैं कि मार्च के दूसरे हफ्ते में ही सूरज ‘हीट अटैक’ कर रहा है।

नर्मदापुरम जिला तो मानो भट्टी की तरह तप रहा है, जहां लगातार दो दिनों से तीव्र लू का प्रकोप है और पारा 40.1 के पार निकल गया है।

MP Weather Update, MP Heat Wave Alert, Narmadapuram Temperature, MP Rain Alert, March 15, Madhya Pradesh Weather mp news, MP Summer Trend 2026, Heat Wave Alert,

नर्मदापुरम सबसे गर्म, बड़े शहरों का हाल

शुक्रवार को नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी गर्मी का जबरदस्त असर देखा गया।

राजधानी भोपाल में पारा 37.8 रहा, वहीं इंदौर में 37.6 और जबलपुर में 37.5 दर्ज किया गया।

ग्वालियर और उज्जैन में भी तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं ने एमपी के तापमान को अचानक बढ़ा दिया है।

MP Weather Update, Heat Wave Alert Madhya Pradesh, MP Rain Alert March 2026, Ratlam Temperature, Indore Weather, Bhopal Rain Forecast, MP Weather News Hindi, लू का अलर्ट मध्य प्रदेश

भोपाल में जल संकट: बोरवेल पर पाबंदी

गर्मी के जल्दी आने का असर अब जलस्तर पर भी दिखने लगा है।

भोपाल कलेक्टर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले को ‘जल अभावग्रस्त’ घोषित कर दिया है।

इसका सीधा मतलब है कि अब भोपाल में प्राइवेट ट्यूबवेल या बोरवेल खनन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

अगर कोई बिना अनुमति के बोरिंग करवाता पाया गया, तो उसे 2 साल तक की जेल हो सकती है।

प्रशासन ने यह कदम पिछले साल की तुलना में करीब 25 दिन पहले ही उठा लिया है, जो बताता है कि इस बार पानी का संकट गहरा सकता है।

MP Weather Update, Madhya Pradesh Heat Wave, Narmadapuram Temperature, MP Rain Alert March 2026, Bhopal Water Crisis, Heat Stroke Prevention, MP Mausam Samachar

राहत की खबर: 15 मार्च से बदलेगा मौसम

तपती गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर भी है।

एक नया ‘पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से 15, 16 और 17 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाएंगे और बारिश होगी।

मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को लू से राहत मिलेगी।

MP Weather Update, MP Heat Wave Alert, Narmadapuram Temperature, MP Rain Alert, March 15, Madhya Pradesh Weather mp news, MP Summer Trend 2026, Heat Wave Alert,

सेहत का रखें खास ख्याल

डॉक्टरों ने इस बदलते मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है।

दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड की वजह से सर्दी-जुकाम, एलर्जी और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

  • एडवायजरी: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।
  • सावधानी: बाहर जाते समय सिर ढककर रखें और खूब पानी पिएं।
  • बचाव: फ्रिज का एकदम ठंडा पानी या कोल्ड्रिंक्स पीने से बचें, क्योंकि यह गले और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।

#MPWeather #Madhya Pradesh #HeatWave #RainAlert #WeatherUpdate #BhopalNews #Narmadapuram #HealthTips

- Advertisement -spot_img