Homeन्यूजमध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनाव की घोषणा: मोबाइल App से होगा...

मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनाव की घोषणा: मोबाइल App से होगा युवा नेताओं का चुनाव

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

MP Youth Congress Election: मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनावों का ऐलान हो गया है, साथ ही कार्यक्रम की भी घोषणा हो गई है।

चुनाव प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी और लगभग पांच महीने में पूरी होगी।

चुनाव की घोषणा से युवक कांग्रेस से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है।

इलेक्शन प्रोसेस आज से शुरू

चुनाव प्रक्रिया के तहत 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कोऑर्डिनेटर जिलों का दौरा करेंगे।

नॉमिनेशन 27 अप्रैल से 6 मई तक चलेंगे। दावे अपत्तियों ओर सुनवाई 28 अप्रैल से 7 मई तक होगी।

नॉमिनेशन फॉर्म्स की स्क्रूटनी 7 मई से 9 मई तक की जाएगी।

11 मई तक फाइनल कैंडिडेट तय हो जाएंगे।

MP Youth Congress Election, MP Youth Congress, Youth Congress Election, voting done on mobile app,
MP Youth Congress Election

यूथ कांग्रेस की डिजिटल ऐप से होगा चयन

  • इसके लिए इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवायसी) एक डिजिटल ऐप लॉन्च किया गया है। एप के जरिए ही वोटिंग होगी।
  • उसके बाद सदस्यता और चुनाव की तारीखों की जानकारी वेबसाइट www.ycea.in पर मिलेगी।
  • इस चुनाव में हिस्सा लेने के लिए उम्र 18 से 35 साल के बीच रखी गई है।
  • सदस्यता के साथ ही वोटिंग का अधिकार भी मिलेगा।
  • इसका मेंबरशिप शुल्क 50 रुपए है।
  • पिछले बार साल 2020 में चुनाव हुए थे।
MP Youth Congress Election, MP Youth Congress, Youth Congress Election, voting done on mobile app,
MP Youth Congress Election

पहली बार ब्लाक अध्यक्ष का सीधे चुनाव

इस चुनाव में पहली बार ब्लाक अध्यक्ष का भी सीधे चुनाव होगा।

इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक का चुनाव होगा।

सदस्य प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे।

शुक्रवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में मेंबरशिप का ऐलान

भोपाल की कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को युवा कांग्रेस संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इस दौरान IYC ने मध्यप्रदेश में पहली बार ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर पार्टी के चुनाव और मेंबरशिप का ऐलान किया है।

MP Youth Congress Election, MP Youth Congress, Youth Congress Election, voting done on mobile app,
राहुल गांधी के साथ उदय भानु चिब

निष्पक्षता के लिए टीम बनाई गई

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि यह कदम राहुल गांधी के विजन का हिस्सा है, जब वे साल 2008 में IYC और NSUI के प्रभारी थे।

इस प्रक्रिया से हर क्षेत्र के युवकों को राजनीति में उतरने का मौका मिलेगा।

वहीं, चुनावों में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जोनल और राज्य स्तर पर रिटर्निंग ऑफिसर्स की टीम तैनात की गई है।

SC-ST वर्ग के लिए आरक्षित जिले

चुनाव में प्रदेश के इन जिलों को एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

इनमें सागर, देवास, जबलपुर(शहर), पांढुर्णा, गुना, बुरहानपुर, सतना शामिल है।

- Advertisement -spot_img