HomeTrending Newsदिल्ली के CM पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम तय! RSS...

दिल्ली के CM पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम तय! RSS ने दिया महिला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव

और पढ़ें

Delhi New CM Announcement: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए 11 दिन हो चुके हैं।

लेकिन, अब तक मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं हो पाया है।

बुधवार शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम का ऐलान होने के आसार हैं।

इसी बीच कुछ मीडियो रिपोर्ट्स से आ रही खबरों के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

जोरों पर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि सीएम कौन बनेगा?

20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ है, समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।

रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होने वाले इस कार्यक्रम के लिए मैदान को भगवा रंग से सजाया गया है।

शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे।

इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी और साधु-संत भी आएंगे।

कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह
20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह

दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है।

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी दलित, पूर्वांचल और जाट का कॉम्बिनेशन बना सकती है।

दिल्ली को दो डिप्टी सीएम मिलने की संभावना हैं।

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा।

वहीं, बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है।

RSS का प्रस्ताव या फिर चौंकाएगी बीजेपी?

एक तरफ भाजपा ने रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को दिल्ली का पर्यवेक्षक बना दिया है।

BJP ने दिल्ली के पर्यवेक्षक नियुक्त किए
BJP ने दिल्ली के पर्यवेक्षक नियुक्त किए

दूसरी तरफ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

मंच भले ही तैयार है, लेकिन ताज किसके सिर पर सजेगा यह सस्पेंस अभी तक बरकरार है?

वहीं सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है भाजपा ने RSS के महिला सीएम बनाने के प्रस्ताव को मान लिया है।

दावा किया जा रहा है कि संघ ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया है।

इसके बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

शालीमारबाग से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता महिला मोर्चा की नेता हैं।

Rekha Gupta
Rekha Gupta

फिलहाल, देश में एनडीए की कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है।

इसलिए सीएम पद की रेस में रेखा गुप्ता का नाम नंबर वन पर बताया जा रहा है।

हालांकि, बीजेपी नए चेहरों को मौका देने के साथ चौंकाने के लिए जानी जाती है।

जानें हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता के बारे में

प्रवेश वर्मा को पछाड़ते हुए सीएम पद की रेस में एक नया नाम सामने आया है और वो नाम रेखा गुप्ता का है।

शालीमार बाग से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता अब मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।

बताया जा रहा है कि बीजेपी अगर किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाती है तो हरियाणा के जींद जिले में पैदा हुईं रेखा गुप्ता की दावेदारी सबसे मजबूत बताई जा रही है।

संघ की करीबी रेखा गुप्ता का जन्म जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था।

जब वे दो साल की थीं, उनके पिता की नौकरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर लगी।

इसके बाद वे दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया।

रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई, इसी दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी और राजनीति में सक्रिय हुई।

Rekha Gupta
Rekha Gupta

रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव व प्रधान रह चुकी हैं।

रेखा दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं।

रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

रेखा को दिल्ली की सियासत का अच्छा खासा अनुभव है।

ऐसे में माना जा रहा है कि रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला सीएम बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री की रेस में ये 6 नाम भी शामिल

भाजपा अपने मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हमेशा चौंकाती आई है।

पार्टी सभी राजनीतिक कयासों को किनारे करते हुए संगठन के पुराने चेहरों को भी जिम्मेदारी सौंपती है।

रेखा गुप्ता के अलावा कई विधायकों के नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं।

सूत्रों के अनुसार पार्टी ने 15 विधायकों के नाम निकाले हैं।

उनमें से 9 नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं।

इन्हीं 9 नामों में CM, कैबिनेट मंत्री और स्पीकर के नाम तय किए जाएंगे।

दिल्ली मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं।

ऐसे में चर्चा है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से एक-एक भाजपा विधायक को चुना जा सकता है।

बिहार और पंजाब चुनाव के अलावा जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन्हें चुना जाएगा।

1 – रविंद्र इंद्रराज सिंह:

पंजाबी दलित समुदाय से आने वाले रविंद्र पहली बार विधायक बने हैं।

इस समय देश के किसी भी राज्य में कोई दलित मुख्यमंत्री नहीं है।

ऐसे में दिल्ली, पंजाब समेत पूरे देश के दलितों को साधने के लिए रविंद्र को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

2 – शिखा राय:

शिखा राय ने AAP के दिग्गज नेता सौरभ भारद्वाज को हराया है।

पेशे से वकील शिखा प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं।

इस समय भाजपा या NDA शासित किसी राज्य की CM महिला नहीं है।

ऐसे में भाजपा शिखा राय को मौका दे सकती है।

3 – प्रवेश वर्मा:

प्रवेश वर्मा, पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।

जाट समुदाय से आने वाले प्रवेश ने पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराया है।

वे पश्चिमी दिल्ली से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। प्रवेश बचपन से ही संघ से जुड़े रहे हैं और  अब तक कोई चुनाव नहीं हारे।

जाट CM बनाकर भाजपा हरियाणा में नॉन-जाट मुख्यमंत्री की नाराजगी को कम करने की कोशिश कर सकती है।

4 – विजेंद्र गुप्ता:

छात्र राजनीति से करियर शुरू करने वाले विजेंद्र गुप्ता रोहिणी सीट से तीसरी बार विजेंद्र दिल्ली में भाजपा का का बड़ा वैश्य चेहरा हैं।

संगठन के साथ संघ में भी उनकी मजबूत पकड़ है।

ऐसे में विजेंद्र को मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

5 – राजकुमार भाटिया:

राजकुमार भाटिया दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष हैं।

संघ से लेकर संगठन तक में उनकी मजबूत पकड़ है।

RSS और ABVP का बैकग्राउंड भी भाटिया के प्रोफाइल को मजबूत करता है।

6 – जितेंद्र महाजन:

ABVP के साथ राजनीति शुरू करने वाले जितेंद्र महाजन तीसरी बार विधायक बने हैं।

पंजाबी वैश्य समुदाय से आने वाले महाजन लंबे समय से RSS से जुड़े हैं।

इसके अलावा करनैल सिंह, हरीश खुराना, मनजिंदर सिंह सिरसा, कैलाश गहलोत, नीरज बैसोया, सतीश उपध्याय, रविंद्र सिंह नेगी, अमय वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह लवली, कपिल मिश्रा, आशीष सूद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

- Advertisement -spot_img