Homeन्यूजनोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान, संभालेंगे रतन टाटा की...

नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान, संभालेंगे रतन टाटा की विरासत

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

Tata Trust Chairman Noel Tata: मुंबई। रतन टाटा के निधन के बाद ग्रुप के सबसे बड़े स्टेक होल्डर ‘टाटा ट्रस्ट’ की कमान नोएल टाटा को सौंपी गई है।

शुक्रवार को मुंबई में हुई मीटिंग में नोएल टाटा के नाम पर सहमति बनी।

टाटा ट्रस्ट्स के पास ही टाटा समूह की पैरेंट कंपनी टाटा संस में 66 फीसदी हिस्सेदारी है।

40 सालों से जुड़े हुए हैं टाटा ट्रस्ट के साथ –

नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं जो बीते 40 सालों से टाटा ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं।

नोएल टाटा की टाटा ट्रस्ट के कामकाज में बेहद एक्टिव भूमिका रही है।

मौजूदा समय में वे सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं जो टाटा ट्रस्ट के अंदर ही आता है।

नोएल टाटा पारिवारिक संबंध और ग्रुप की कई कंपनियों में भागीदारी के कारण टाटा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत दावेदार थे।

 

Tata Trust Chairman Noel Tata: नोएल टाटा के कार्यकाल में कंपनियों ने लगाई लंबी छलांग –

नोएल टाटा टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं।

साथ ही वे टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चैयरमैन हैं।

इसके साथ ही वे टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चैयरमैन भी हैं।

उनके कार्यकाल में ट्रेंट की सफलता की चर्चा चारों तरफ है।

ट्रेंट का मार्केट कैप 2.93 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है।

Tata Trust Chairman Noel Tata

टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के नोएल टाटा अगस्त 2010 से लेकर नवंबर 2021 तक मैनेजिंग डायरेक्टर रहे।

उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी का टर्नओवर 500 मिलियन डॉलर से बढ़कर 3 बिलियन डॉलर हो गया।

Tata Trust Chairman Noel Tata: ट्रेंट और वोल्टास के चेयरमैन है नोएल टाटा –

नवल और सिमोन टाटा के बेटे नोएल टाटा समूह के ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट और टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन हैं।

नोएल इसके साथ ही टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चेयरमैन भी हैं।

Tata Trust Chairman Noel Tata

यह भी पढ़ें – जानें कौन संभालेगा टाटा का विशाल साम्राज्य, उत्तराधिकारी के लिए ये नाम सबसे आगे

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 15 October