Homeन्यूजआकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 शख्स की मौत, 4...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 शख्स की मौत, 4 लोग गंभीर रुप से झुलसे

और पढ़ें

5 People Got Hit By Lightning: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 5 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

आसमान से बरसी इस आफत ने 1 शख्स की जान ले ली, जबकि अन्य 4 लोग गंभीर घायल हो गए।

आसमान से बरसी आफत ने मचाई तबाही

बालाघाट में 5 लोगों पर आसमानी आफत बरसी।

पूरा मामला लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम बकरामुंडी का है।

बकरामुंडी डिपो के पास तेज बारिश से बचने के लिए 5 लोग चाय की टपरी में बैठे थे।

इस दौरान सभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक का नाम राजकुमार वानखेड़े बताया जा रहा है।

जबकि अन्य 4 लोग गंभीर रुप से झुलस गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए लांजी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फिलहाल, पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही विधायक राजकुमार कर्राहे अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

ये खबर भी पढ़ें – छतरपुर गोलीकांड के आरोपी ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

अभी MP में मानसून की विदाई बाकी

मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई अभी बाकी है।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 34 जिलों से मानसून विदा हो गया है।

लेकिन, जबलपुर समेत 21 जिलों में मानसून की विदाई लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने रोक दी है।

इसकी वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो रही है, जबकि पश्चिमी हिस्से में तेज धूप निकल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार दशहरे से पहले मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें – मंदिर के बाहर मुस्लिम युवक ने किया पेशाब, हिंदू संगठनों और व्यापारियों ने जताया विरोध

ये खबर भी पढ़ें – वृद्ध महिला को 5 दिन डिजिटल अरेस्ट में रखा, डराया-धमकाया और ठगे 46 लाख रुपये

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 15 October