Homeन्यूजपहलगाम हमले के बाद भारत पर हुए 10 लाख से ज्यादा साइबर...

पहलगाम हमले के बाद भारत पर हुए 10 लाख से ज्यादा साइबर अटैक, क्या शुरू होगा डिजिटल युद्ध?

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Pakistan cyber attack on India: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत पर साइबर हमलों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है।

महाराष्ट्र साइबर विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान और अन्य देशों के हैकर्स ने भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से ज्यादा साइबर अटैक के मामले दर्ज किए हैं।

इन हमलों को लेकर महाराष्ट्र पुलिस की साइबर यूनिट जांच कर रही है।

क्या कहती है रिपोर्ट?

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत पर ऑनलाइन हमलों की संख्या बढ़ी है।

महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने बताया कि ये हमले पाकिस्तान, मध्य पूर्व, इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए हैं।

‘साइबर युद्ध हो सकता है’

पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने आगे बताया, भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाकर डिजिटल अटैक किया गया है।

उन्होंने कहा कि कई हैकिंग समूहों ने इस्लामी समूह होने का दावा किया है, उन्होंने कहा कि यह संभवतः एक साइबर युद्ध हो सकता है।

साइबर टीम ने किया हमलो को फेल

यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि “यह एक साइबर युद्ध जैसी स्थिति हो सकती है।” हालांकि, महाराष्ट्र साइबर टीम ने कई हमलों को फेल कर दिया है।

साथ ही, सभी सरकारी विभागों को साइबर सुरक्षा बढ़ाने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।

साइबर सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?

  • सरकारी वेबसाइट्स और पोर्टल्स की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

  • महाराष्ट्र साइबर ने सभी विभागों को अलर्ट किया है।

  • हैकर्स के IP एड्रेस और तरीकों की जांच की जा रही है।

कैसे बचें साइबर अटैक से?

  • मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।

  • अज्ञात लिंक्स और ईमेल्स पर क्लिक न करें।

  • सरकारी साइट्स पर HTTPS वेरिफाई करें।

बता दें कि 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के पास बैसरन घाटी में आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

- Advertisement -spot_img