Pakistan expired relief material: श्रीलंका में आए विनाशकारी चक्रवात ‘दितवाह’ से प्रभावित लोगों के लिए पाकिस्तान द्वारा भेजी गई राहत सामग्री विवादों में घिर गई है।
पाकिस्तानी उच्चायोग, श्रीलंका द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर की गई राहत सामग्री की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि भेजे गए खाद्य पैकेटों पर एक्सपायरी डेट ‘अक्टूबर 2024’ लिखी है।
यानी, यह सामग्री एक साल पहले ही खराब हो चुकी है।
ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान की इस हरकत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
इस घटना पर पाकिस्तान की सरकार की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


पुरानी आदत: तुर्किये को भी वापस भेजी थी पुरानी सामग्री
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान राहत सामग्री भेजने को लेकर विवादों में आया है।
वर्ष 2022 में तुर्किये में आए भीषण भूकंप के बाद पाकिस्तान ने मदद के तौर पर जो सामग्री भेजी थी, वह असल में तुर्किये द्वारा 2021 में पाकिस्तान में आई बाढ़ के बाद भेजी गई सहायता सामग्री ही थी।
तुर्किये ने इस पर नाराजगी जताई और पाकिस्तान को फटकार लगाई थी।
इस भूकंप में तुर्किये और सीरिया के 47 हज़ार से अधिक लोगों की जान गई थी।

भारतीय एयरस्पेस ने दी पाकिस्तानी को अनुमति
इस बीच, भारत ने एक बड़ा कदम उठाते हुए श्रीलंका को राहत सामग्री पहुंचाने वाले पाकिस्तानी विमान को अपने एयरस्पेस का उपयोग करने की अनुमति दी।
पाकिस्तान द्वारा दोपहर लगभग 1 बजे परमिशन मांगने के महज चार घंटे के भीतर ही भारत ने यह मंजूरी दे दी।
इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया में यह दावा किया जा रहा था कि भारत ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है, जिसे भारत ने खारिज कर दिया।
Ops #SagarBandhu | Cyclone #Ditwah
NDRF teams in Sri Lanka continued rescue & relief ops across cyclone-affected regions, reaching deep flooded pockets, delivering essential supplies and assisting residents in inundated areas. pic.twitter.com/NjQjshqwKn
— NDRF India I राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (@NDRFHQ) November 30, 2025
भारत का ‘ऑपरेशन सागर बंधु’
चक्रवात ‘दितवाह’ से निपटने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ की शुरुआत की है और श्रीलंका को 53 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी है।
इस सहायता राशि में टेंट, तिरपाल, कंबल, हाइजीन किट, दवाइयां, सर्जिकल उपकरण और रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
भारतीय नौसेना के जहाज़ों और वायु सेना के विमानों के जरिए यह सामग्री पहुंचाई जा रही है।
साथ ही, एक मेडिकल टीम और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 80 सदस्यीय विशेष टीम भी तैनात की गई है ताकि बचाव और राहत कार्यों में मदद मिल सके।
At least 56 people are dead and 21 missing in Sri Lanka after floods and landslides destroyed homes.
Nearly 44,000 affected as Cyclone Ditwah nears.
Red flood alerts issued for Colombo and Kelani River valley. #SriLanka pic.twitter.com/VLceC0MppE
— BPI News (@BPINewsOrg) November 28, 2025
‘दितवाह’ चक्रवात का विनाश
चक्रवात ‘दितवाह’ श्रीलंका के लिए पिछले 20 वर्षों में आया सबसे खतरनाक तूफान माना जा रहा है।
इसके कारण आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 390 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 370 लोग अभी भी लापता हैं।
देश के 11 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और लगभग 2 लाख लोगों को अपना घर छोड़कर शेल्टर होम में रहने को मजबूर होना पड़ा है।


