PM Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम में दो लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री पहली बार मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आ रहे हैं।
पीएम मोदी करीब ढाई घंटे तक भोपाल में रहेंगे और इस दौरान 45 मिनट तक महिलाओं को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने विशेष प्लान जारी किया है।
कई मार्गों पर वाहनों का रूट बदला जाएगा और कुछ सड़कें बंद रहेंगी।
पीएम मोदी का भोपाल शेड्यूल
- पीएम सुबह 9:30 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और सुबह 10:50 पर भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे
- वहां से 11 बजे के आसपास जंबूरी मैदान पहुंचेंगे
- 12:45 बजे पीएम जंबूरी मैदान से रवाना होकर 1 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे
- 1:05 बजे के लगभग दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे
कार्यक्रम में बदलाव संभव
भोपाल में शनिवार मौसम विभाग ने तेज आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।
इसके चलते पीएम मोदी के कार्यक्रम में समय पर बदलाव हो सकता है।
भोपाल के 1600 बूथों से महिलाएं बुलाईं
भोपाल जिले के 1600 बूथों से महिला कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में बुलाया गया है।
नजदीकी बूथ से 100 महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्र के बूथों से 50-50 महिलाएं आएंगी।
भोपाल में बीजेपी ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं में 1550 महिलाओं की ड्यूटी लगाई है।
प्रमुख घोषणाएं और आयोजन
- पीएम मोदी 483 करोड़ रुपये से बनने वाले 1,271 अटल ग्राम सेवा सदनों (पंचायत भवन) की पहली किस्त जारी करेंगे।
- देवी अहिल्याबाई को समर्पित डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी किया जाएगा।
- राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से आदिवासी व पारंपरिक कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद यह पीएम मोदी का पहला बड़ा महिला सम्मेलन है।
ट्रैफिक प्लान और डायवर्जन
बसों के लिए मार्ग और पार्किंग
- इंदौर, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर से आने वाली बसें – खजूरी रोड, बकानिया डिपो, मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चोपड़ा कला, पटेल नगर बायपास से जंबूरी मैदान पहुंचेंगी।
- राजगढ़, गुना, अशोकनगर से आने वाली बसें – मुबारकपुर जोड़, लांबाखेड़ा, चोपड़ा कला होते हुए पटेल नगर बायपास से जाएंगी।
- सागर, रायसेन, विदिशा से आने वाले वाहन – पटेल नगर चौराहा, आनंद नगर से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
- नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल से आने वाली बसें – 11 मील, मिसरोद रोड, एम्स, बरखेड़ा पठानी होकर सेंट जेवियर स्कूल के पीछे पार्क होंगी।
- जबलपुर, नरसिंहपुर से आने वाली बसें – 11 मील, खजूरी कला जोड़ से एसओएस रोड होकर जंबूरी मैदान पहुंचेंगी।
कार और दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग
- आम लोग गोविंदपुरा टर्निंग → महात्मा गांधी तिराहा → सेंट जेवियर स्कूल पार्किंग का उपयोग करेंगे।
- वीआईपी वाहन गोविंदपुरा → गांधी चौराहा → अयप्पा मंदिर → गैस गोदाम होकर सेंट जेवियर स्कूल पार्किंग में जाएंगे।
- मीडिया वाहन गोविंदपुरा से गैस गोदाम के बीच निर्धारित पार्किंग में खड़े होंगे।
ट्रैफिक दबाव वाले मार्ग (सुबह 6 बजे से बंद)
- बोर्ड ऑफिस, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा।
- पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप।
वैकल्पिक मार्ग
- अवधपुरी → बीकानेर मिष्ठान → सुरभि इनक्लेव → ऋषिपुरम → चर्च चौराहा → विजय मार्केट → बरखेड़ा → गुलाब उद्यान → हबीबगंज अंडरब्रिज।
- पिपलानी/अयोध्या नगर के वाहन आईटीआई तिराहा → प्रभात चौराहा से निकल सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें-
1 हफ्ते तक फ्री सफर, 20 रुपये न्यूनतम किराया: जानें इंदौर मेट्रो के बारे में सब कुछ
रानी लक्ष्मीबाई से दुर्गावती तक, वीरांगनाओं के नाम पर इंदौर के मेट्रो स्टेशन- पहले दिन सिर्फ महिलाओं ने किया सफर
PM Modi ने कहा- पाकिस्तान को गोली का जवाब गोले से मिलेगा, नारी शक्ति को चुनौती देना बना आंतकियो का काल
देश में कोरोना से 20 मौतें: केरल-महाराष्ट्र बने हॉटस्पॉट, 1 दिन में सामने आए 500 से ज्यादा नए मामले