Homeन्यूजमोदी ने पूछा- सोशल मीडिया पर किसके 1 करोड़ फॉलोअर्स, फिर क्या...

मोदी ने पूछा- सोशल मीडिया पर किसके 1 करोड़ फॉलोअर्स, फिर क्या हॉल में पसर गया सन्नाटा

और पढ़ें

PM Modi BJP Meeting In Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया।

इससे एक दिन पहले पीएम ने पार्टी के सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी।

इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका कोई जवाब नहीं दे पाया।

सोशल मीडिया पर किसके एक करोड़ फॉलोअर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 23 फरवरी को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेन्शन सेंटर में भाजपा सांसद, विधायक और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

ढाई घंटे तक चली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने विधायकों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट और चुनाव जीतने के टिप्स दिए।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

इस दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों से कई सवाल भी किए।

जैसे विधायक अपने क्षेत्र में विकास के लिए क्या कर रहे हैं?

वहीं पीएम के एक सवाल पर तो सभागार में सन्नाटा ही छा गया।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

दरअसल प्रधानमंत्री ने पूछा लिया कि किस विधायक के सोशल मीडिया पर 1 करोड़ फॉलोअर्स हैं?

लेकिन, इस सवाल का जवाब वहां बैठे किसी नेता ने नहीं दिया।

BJP MP MLA Meeting
BJP MP MLA Meeting

हालांकि, इसके बाद लोगों के मन में जरुर सवाल उठने लगे हैं।

वो बीजेपी जो अपने सोशल मीडिया कैंपेन के दम पर लोगों तक पहुंची।

उनके ही नेताओं का ये हाल क्या भविष्य में पार्टी को नुकसान तो नहीं पहुंचा देगा?

MP के किसी भी विधायक के 1 करोड़ फॉलोअर्स नहीं

मध्य प्रदेश के किसी भी विधायक के सोशल मीडिया पर 1 करोड़ फॉलोअर्स नहीं है।

हालांकि, कुछ नेता है जिनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

1 – शिवराज सिंह चौहान: इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है केंद्रीय कृषि मंत्री और एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का, जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 9.4 मिलियन (94 लाख) फॉलोअर्स हैं।

Shivraj Singh Chauhan
Shivraj Singh Chauhan

2 – ज्योतिरादित्य सिंधिया: इसके बाद नंबर आता है ज्योतिरादित्य सिंधिया का, जिनके 5.4 मिलियन (54 लाख) फॉलोअर्स हैं।

Jyotiraditya Scindia
Jyotiraditya Scindia

3 – डॉ नरोत्तम मिश्रा: पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के 7 लाख 70 हजार फॉलोअर्स हैं।

Dr Narottam Mishra
Dr Narottam Mishra

4 – वीडी शर्मा: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

VD Sharma
VD Sharma

5 – डॉ मोहन यादव: एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव के 4 लाख 19 हजार फॉलोअर्स हैं।

Dr Mohan Yadav
Dr Mohan Yadav

6 – प्रज्ञा सिंह ठाकुर: भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के 2 लाख 13 हजार फॉलोअर्स हैं।

Pragya Singh Thakur
Pragya Singh Thakur

7 – गोपाल भार्गव के 1 लाख 85 हजार फॉलोअर्स हैं।

Gopal Bhargava
Gopal Bhargava

एमपी के दोनों डिप्टी सीएम के फॉलोअर्स तो 1 लाख के पार भी नहीं पहुंच पाए हैं।

8 – राजेंद्र शुक्ला: राजेंद्र शुक्ला के 86 हजार फॉलोअर्स हैं।

Rajendra Shukla
Rajendra Shukla

9 – जगदीश देवड़ा: जगदीश देवड़ा के 57 हजार फॉलोअर्स हैं।

Jagdish Deora
Jagdish Deora

वहीं अगर बात मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की करें तो इनकी सोशल मीडिया पर पकड़ अच्छी है।

10 – कमलनाथ: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 1.5 मिलियन (15 लाख) फॉलोअर्स हैं।

Kamalnath
Kamalnath

11 – दिग्विजय सिंह: दिग्विजय सिंह के 1.3 मिलियन (13 लाख) फॉलोअर्स हैं।

Digvijay Singh
Digvijay Singh

12 – जीतू पटवारी: जीतू पटवारी के 1 मिलियन (10 लाख) फॉलोअर्स हैं।

Jitu Patwari
Jitu Patwari
- Advertisement -spot_img