Homeन्यूजPrabhat Jha Death: प्रभात झा का निधन, इन बड़े नेताओं ने दी...

Prabhat Jha Death: प्रभात झा का निधन, इन बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Prabhat Jha Death: भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का 67 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

बीते लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ वक्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

जून में किया गया था एयरलिफ्ट

उन्हें जून माह के अंत में भोपाल के बंसल अस्पताल से एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम ले जाया गया था।

कुछ दिन पहले सीएम मोहन यादव भी उनका हालचाल जानने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। उनके निधन की खबर से भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

प्रभात झा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (बिहार) में कल 27 को दोपहर में किया जाएगा।

पत्रकारिता से शुरू किया था करियर 

प्रभात झा ने पत्रकारिता से अपना करियर शुरू किया था औऱ बाद में वह राजनीति में आए और भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई अहम पदों पर रहे।

बिहार में हुआ था जन्म (Prabhat Jha Death) –

प्रभात झा का जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था।

कुछ समय बाद उनका परिवार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आकर बस गया जहां उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई।

उन्होंने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की।

पत्रकारिता से राजनीति तक

बतौर पत्रकार के उन्होंने अपना करियर शुरू किया था, लेकिन वह बाद में राजनीति में आए और भाजपा के सक्रिय सदस्य बन गए।

वह भाजपा के मुखपत्र ‘कमल संदेश’ के संपादक भी रहे। प्रभात झा की शादी रंजना झा से हुई थी और उनके दो बेटे हैं।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले प्रभात झा बाद में बीजेपी में शामिल हो गए और 2010 में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने।

झा 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए और 2020 तक राज्यसभा में रहे। उन्होंने 2015 में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

ये भी पढ़ें- UP Police Constable Re-Exam 2024: नई तारीखों का हुआ ऐलान, गड़बड़ी रोकने के लिए कड़े इंतजाम

इन बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि (Prabhat Jha Death)

प्रभात झा के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मप्र भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने उनके न‍िधन पर श्रद्धांज‍लि अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और मप्र भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।

 

MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि – 

उन्‍होंने कहा कि प्रभात जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया। मध्य प्रदेश संगठन के विस्तार एवं उसको सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समय समय पर मुझे उनका मार्गदर्शन एवं स्नेह मिलता रहा है, उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

ये भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas: PM Modi ने शहीदों को ऐसे दी श्रद्धांजलि, देखें 11 तस्वीरें

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October