Homeन्यूजबिना प्याज-लहसुन का होगा राष्ट्रपति मुर्मू का भोजन, सिक्योरिटी के लिए थ्री...

बिना प्याज-लहसुन का होगा राष्ट्रपति मुर्मू का भोजन, सिक्योरिटी के लिए थ्री लेयर सिस्टम

और पढ़ें

President In Indore: दो दिवसीय प्रवास पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंची।

यहां उनका स्वागत राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्प गुच्छ देकर किया।

2 दिन के लिए इंदौर में रहेंगी राष्ट्रपति

18 सितंबर को करीब 5.30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंची।

एयरपोर्ट से सीधे राष्ट्रपति मुर्मू मृगनयनी एम्पोरियम पहुंची और स्थानीय कलाकारों से मुलाकात की।

राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पुलिस ने मृगनयनी के आसपास के रास्ते सील कर दिए और चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

संजय सेतु से किशनपुरा पुल और नगर निगम की ओर जाने वाला रास्ता बंद रहा।

19 सितंबर करीब 11 बजे राष्ट्रपति उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी।

यहां वह इंदौर-उज्जैन सिक्स-लेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगी।

फिर इंदौर लौटकर वह 3 बजे तक रेसीडेंसी कोठी में विश्राम करेंगी।

दोपहर 3:10 बजे देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगी।

शाम 6.45 पर इंदौर से झारखंड के लिए राष्ट्रपति उड़ान भरेंगी।

रेसीडेंसी कोठी में विश्राम, सिक्योरिटी के लिए थ्री लेयर सिस्टम

राष्ट्रपति मुर्मू 18 और 19 सितंबर को इंदौर में ही रहेंगी, वे रेसीडेंसी कोठी में रात्रि विश्राम करेंगी।

इस दौरान दिल्ली से चलने वाली सारी गतिविधियां और फैसले भी कोठी से होंगे।

रेसीडेंसी कोठी समेत अन्य इलाकों में राष्ट्रपति की सिक्योरिटी के लिए थ्री लेयर सिस्टम बनाया है, जैसा राष्ट्रपति भवन में होता है।

कोठी के गार्डन और कैंपस में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है।

3 किलोमीटर के एरिया को ड्रोन के लिए रेड जोन घोषित किया है।

महामहिम के साथ 300 सुरक्षाकर्मियों की एक स्पेशल टुकड़ी आई है। यही टुकड़ी फर्स्ट लेयर की सुरक्षा देख रही है।

राष्ट्रपति को एयरपोर्ट से शहर में भोपाल और इंदौर की दो बुलेट प्रूफ कार लाई है।

कारकेट की जिम्मेदारी एक एसपी और एक डीएसपी स्तर के अफसर के पास है।

इंदौर और उज्जैन में कुल 4000 पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा।

एम्बुलेंस में डॉक्टर टीम के अलावा वीआईपी के ब्लड ग्रुप वाले चार युवा भी रहेंगे।

बिना प्याज-लहसुन का खाना, गाय का दूध ही होगा इस्तमाल

राष्ट्रपति का पूरा भोजन मस्टर्ड ऑयल, रिफाइंड या ऑलिव ऑइल में ही खाना पकाया जाएगा।

गाय के दूध के साथ ब्रेक फास्ट में फ्रूट्स और स्प्राउट्स दिए जाएंगे।

खट्‌टे फल नहीं परोसे जाएंगे। राष्ट्रपति का पूरा भोजन बिना प्याज और लहसुन का होगा।

खाने में मसूर को छोड़कर सभी तरह की दालें होंगी।

डिनर में टिंडा, अरबी, आलू-गोभी, पालक-पनीर और राजमा नहीं होंगे।

President Droupadi Murmu
President Droupadi Murmu

राष्ट्रपति शुद्ध शाकाहारी भोजन लेती हैं, इसलिए अधिकारियों को निर्देश है कि जिन बर्तनों में महामहिम के लिए भोजन बनेगा, उसमें पहले नॉनवेज न बना हो।

रोटी के साथ ही सैंडविच भी मल्टी ग्रेन आटे के ही होंगे।

विशेष निर्देश हैं कि राष्ट्रीय गीत रिकार्डेड नहीं बजाया जाए। मिलेट्री, पुलिस, पेरा मिलेट्री, बैंड से ही गवाया जाए।

ये उपलब्ध नहीं हों तो चार लोगों के विशेष दल से सही माइक सिस्टम के साथ गवाना होगा।

कार्यक्रम में फूड पैकेट नहीं बांटे जा सकेंगे। 30 से 35 लोगों का क्रू उनके साथ आएगा।

ये खबर भी पढ़ें – वन नेशन वन इलेक्शन को मिली मोदी कैबिनेट की मंजूरी, शीतकालीन सत्र में आएगा प्रस्ताव

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October