Pune Helicopter Crash: पुणे में 24 अगस्त को एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें 4 लोग सवार थे। ये हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था।
खराब मौसम के चलते हुआ क्रैश
आशंका जताई जा रही है कि खराब मौसम के चलते तेज हवाएं इस क्रैश का कारण बनी।
मुंबई से हैदराबाद जा रहा था
इस घटना को लेकर एसपी पंकज देशमुख ने बताया, ”पुणे के पौड़ गांव के नजदीक एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है।
यह हेलीकॉप्टर प्राइवेट एविएशन कंपनी का था। जो मुंबई से हैदराबाद जा रहा था।”


2 गंभीर रूप से घायल
हेलीकॉप्टर में सवार 4 यात्रियों में से 2 गंभीर रूप से घायल हैं जबकि 2 सुरक्षित हैं।
स्थानीय अस्पताल में चल रहा इलाज
पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि हादसे में पायलट को चोटें आई हैं जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बाकी तीन यात्रियों की हालत स्थिर है।
घायल हुए कैप्टन का नाम आनंद है। इसके अलावा अन्य तीन की पहचान दीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी रैम नाम के रूप में पहचान हुई है।
हेलीकॉप्टर AW 139 और पायलट की डिटेल भी सामने आई हैं। यह हेलीकॉप्टर ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी का है।