CM Bhagwant Mann Poisoned: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जान इस वक्त खतरे में है।
मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में मुख्यमंत्री का इलाज चल रहा है, उसे दोपहर करीब 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
इसके बाद पूरे हॉस्पिटल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर किसी की चेकिंग की जा रही है।
Mohali, Punjab: CM Bhagwant Mann, admitted in Mohali’s Fortis Hospital, received a bomb threat involving polonium poisoning.
Police and intelligence are on high alert. Five bomb squads deployed. Sixteen local schools, including CBSE exam centers, were closed for safety pic.twitter.com/YPUwOx1wE8
— IANS (@ians_india) February 17, 2026
धमकी भरा ईमेल और पोलोनियम का खौफ (Punjab High Alert)
मंगलवार सुबह अस्पताल प्रशासन को एक ईमेल मिला।
‘हंटर फार्ले’ नाम की आईडी से भेजे गए इस मेल में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री को ‘पोलोनियम’ नामक एक दुर्लभ और जानलेवा रेडियोएक्टिव पदार्थ से संक्रमित किया गया है।
ईमेल में बेहद आपत्तिजनक और डराने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया है कि “फोर्टिस अस्पताल से मुख्यमंत्री की लाश ही बाहर निकलेगी।”

बेअंत सिंह जैसा हाल करने का दावा
धमकी देने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ से जुड़ा बताया है और कहा है कि यह उन एनकाउंटर्स का बदला है जिन्हें पुलिस ने गैंगस्टरों के नाम पर किया है।
ईमेल में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्याकांड का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री मान को भी वैसा ही अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।
बता दें कि पंजाब के दिवंगत पूर्व CM बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था।

अस्पताल और स्कूल बने निशाना (Mohali Bomb Threat)
धमकी सिर्फ अस्पताल तक सीमित नहीं रही।
मोहाली के करीब 16 निजी स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद आनन-फानन में बच्चों की छुट्टी कर दी गई और स्कूलों को खाली कराया गया।
पुलिस प्रशासन ने किसी भी जोखिम से बचने के लिए अस्पताल की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है।
मौके पर 5 बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) और भारी संख्या में कमांडोज तैनात किए गए हैं।
VIDEO | Mohali: Bomb threat received at Fortis Hospital in Mohali, where Punjab CM Bhagwant Mann is admitted.
SP Dilpreet Singh says, “This threat call has come again. Last time, it also turned out to be false. This time as well, we have not found any such suspicious or… pic.twitter.com/Cb4boKcEpy
— Press Trust of India (@PTI_News) February 17, 2026
क्या है पोलोनियम (Polonium-210)?
ईमेल में जिस पोलोनियम का जिक्र है, वह दुनिया का सबसे खतरनाक जहर माना जाता है।
यह एक रेडियोएक्टिव तत्व है जो शरीर के अंदर जाते ही अंगों और DNA को तबाह करना शुरू कर देता है।
इसकी सबसे डरावनी बात यह है कि इसका कोई पुख्ता इलाज (एंटीडोट) मौजूद नहीं है।
हालांकि, सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि मुख्यमंत्री जैसे वीवीआईपी की सुरक्षा में खाने-पीने की हर चीज की कड़ी जांच होती है, इसलिए इस दावे में सच्चाई होने की संभावना कम है।

मुख्यमंत्री की सेहत का अपडेट
भगवंत मान को सोमवार शाम को सांस लेने में तकलीफ के बाद दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इससे पहले रविवार को भी उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण भर्ती किया गया था।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की है।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि फिलहाल मुख्यमंत्री को किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की योजना नहीं है, लेकिन सुरक्षा को अभेद्य बना दिया गया है।


