Rahul Gandhi Lok Sabha: लोकसभा में बजट सत्र के दौरान उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए।
राहुल गांधी ने हाल ही में अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील और भारत की सुरक्षा को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।
उनके भाषण में ऐसी बातें थीं कि सत्ता पक्ष के मंत्रियों, खासकर किरेन रिजिजू, ने इसका कड़ा विरोध किया।
‘भारत माता को बेचने’ वाले बयान पर तकरार
राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत काफी आक्रामक अंदाज में की।
उन्होंने सीधे तौर पर सरकार से सवाल पूछा कि क्या उन्हें “भारत को बेचने में शर्म नहीं आई?”
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश के हितों को ताक पर रखकर अमेरिका के साथ ऐसी डील की है जो भारत की संप्रभुता के खिलाफ है।
राहुल ने भावुक होते हुए कहा कि “आपने हमारी मां, भारत माता को बेच दिया है।”
#WATCH | In the Parliament, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “… I am saying that you have sold India. Are you not ashamed of selling India? Do you have no shame in selling India? You have sold our mother, Bharat Mata. The interesting thing is that I know that… pic.twitter.com/3eSekTdlqO
— ANI (@ANI) February 11, 2026
राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सामान्य स्थिति में ऐसा नहीं करते, लेकिन वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उन पर दबाव बना रहे हैं।
राहुल के शब्दों में— “प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और उनकी आंखों में वह डर साफ देखा जा सकता है।”
एपस्टीन फाइल्स में अनिल अंबानी का नाम
राहुल गांधी ने कहा- अनिल अंबानी को जेल क्यों नहीं हुई? क्योंकि उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है।
मैं हरदीप पुरी से भी पूछना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि अनिल अंबानी को एपस्टीन से किसने मिलवाया था, और हरदीप पुरी भी जानते हैं कि किसने उन्हें मिलवाया था
#WATCH | In the Parliament, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “There is a businessman Anil Ambani, I want to ask why is he not in jail? The reason is that his name is in the Epstein Files. I would also like to ask Hardeep Puri, who introduced him to Epstein. I know… pic.twitter.com/gIXqraRSIC
— ANI (@ANI) February 11, 2026
“हम किसी के नौकर नहीं हैं”
राहुल गांधी ने एक बड़ा मुद्दा ‘भारतीय डेटा’ का उठाया।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में अगर अमेरिका को अपनी सुपरपावर की कुर्सी बचाए रखनी है, तो उसे भारतीय लोगों के डेटा की जरूरत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना सोचे-समझे डेटा की चाबी अमेरिका के हाथों में थमा दी है।
#WATCH पार्लियामेंट में लोकसभा LoP और कांग्रेस MP राहुल गांधी ने कहा, “… हम पाकिस्तान के बराबर नहीं बनेंगे। अगर प्रेसिडेंट ट्रंप ने तय किया कि पाकिस्तान आर्मी चीफ उनके साथ ब्रेकफास्ट करेंगे, तो हमें इस बारे में कुछ कहना होगा। अब क्या हुआ? आपने एक ट्रेड डील की है… जो चीज़… pic.twitter.com/jojqtWQJc6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
राहुल के मुताबिक, अगर उनकी ‘इंडिया ब्लॉक’ की सरकार होती, तो वह ट्रम्प से बराबरी पर बात करते।
उन्होंने दो टूक कहा, “हम किसी के नौकर नहीं हैं।
अमेरिका यह तय नहीं करेगा कि हम किससे तेल खरीदेंगे और किससे नहीं।”
#WATCH पार्लियामेंट में, लोकसभा LoP और कांग्रेस MP राहुल गांधी ने कहा, “अगर INDIA अलायंस प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ बातचीत कर रहा होता। मैं आपको बताता हूं कि हम क्या कहते। सबसे पहले हम प्रेसिडेंट ट्रंप से कहते, इस इक्वेशन में सबसे ज़रूरी चीज़ इंडियन डेटा है। आप अपना डॉलर बचाना चाहते… pic.twitter.com/KksOVp77yC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
किसानों और बजट पर घेराबंदी
किसानों की स्थिति पर बात करते हुए राहुल ने कहा कि इस ट्रेड डील से भारतीय किसानों की कमर टूट जाएगी।
उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिका से आयात कई गुना बढ़ जाएगा, जिससे हमारे अपने बाजार प्रभावित होंगे।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अमेरिका के लिए टैरिफ घटाकर जीरो कर दिया गया, जबकि भारत के हितों को कुचल दिया गया।
#WATCH | In the Parliament, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, “At the centre of our defence budget is a choke applied by Adani…”
(Source: Sansad TV) pic.twitter.com/Hjk9yjY0gm
— ANI (@ANI) February 11, 2026
हम युद्ध के दौर में जी रहे हैं
राहुल ने यह भी कहा कि पूरी दुनिया इस समय युद्ध की आग में है—चाहे वह गाजा हो या यूक्रेन।
प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध का दौर खत्म हो गया है। लेकिन असल में, हम युद्ध के दौर में जी रहे हैं।
आप देख सकते हैं कि यूक्रेन में युद्ध है, गाजा में युद्ध था, मिडिल ईस्ट में युद्ध है, ईरान में युद्ध का खतरा है।
हमने ऑपरेशन सिंदूर किया था। तो हम अस्थिरता की दुनिया में जा रहे हैं।
उन्होंने बजट की आलोचना करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने इसमें सुरक्षा चुनौतियों और “वेपनाइजेशन ऑफ फाइनेंस” (पैसे और डेटा का हथियार के रूप में इस्तेमाल) पर एक शब्द भी नहीं कहा।
#WATCH | संसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “मैं आर्थिक सर्वे देख रहा था और मुझे उसमें दो बातें मिलीं, ठोस बातें, गहरी बातें जो मुझे पसंद आईं। पहली बात, कि हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां भू-राजनीतिक टकराव बढ़ रहा है… अमेरिका के दबदबे… pic.twitter.com/jhnLLFOoDN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
किरेन रिजिजू का पलटवार
राहुल के इन आरोपों पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी आपत्ति जताई।
रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी देश की तरक्की नहीं देख सकते।
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं, तो वह सदन के पटल पर सबूत पेश करें।
Kirren Rijjiju just got smcked on his face.
When he asked Rahulji to authenticate the documents and Rahulji immediately did so.pic.twitter.com/2lvuaOkF97— Priyamwada (@PriaINC) February 11, 2026
सदन में इस दौरान काफी शोर-शराबा हुआ और जब स्पीकर ने हस्तक्षेप किया, तो स्थिति और भी गर्मा गई।


