Rahul Gandhi Death Threat: कांग्रेस ने दावा किया है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें करणी सेना का एक कार्यकर्ता राहुल गांधी को सरेआम गोली मारने की बात कह रहा है।
वीडियो शेयर करते हुए पवन खेड़ा ने लिखा कि सो-कॉल्ड करणी सेना की राहुल गांधी और “25 सांसदों” के खिलाफ दी गई धमकी एक सोची-समझी साजिश है।

धमकी देने वाला शख्स कौन है?
वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान राज आमेरा के रूप में हुई है।
वह राजस्थान के कोटा (उद्योग नगर) का रहने वाला है और खुद को करणी सेना का संभागीय प्रवक्ता बताता है।
खास बात यह है कि उसे महज तीन दिन पहले ही इस पद पर नियुक्त किया गया था।
वीडियो में उसने कहा कि विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ जो व्यवहार किया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके जिम्मेदार राहुल गांधी हैं।
आमेरा ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा हुआ, तो वह सांसदों के घरों में तोड़फोड़ करेंगे और राहुल गांधी को उनके घर में घुसकर गोली मार देंगे। चाहे इसके लिए उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े।
The RSS-BJP ecosystem is a “Godse factory.”
The threat issued by the so called Karni Sena against Rahul Gandhi and the “25 Members of Parliament” is not an isolated outburst. It is the part of a calculated and devious plan.
▪️First, @KirenRijiju publicly lied and misled the… pic.twitter.com/MWbuG3gwbX
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) February 19, 2026
पवन खेड़ा बोले: ‘गोडसे फैक्ट्री’
पवन खेड़ा ने इस वीडियो को साझा करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि एक सुनियोजित साजिश है।
खेड़ा के मुताबिक, पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने यह झूठ फैलाया कि कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर का अपमान किया, फिर भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी को सुरक्षा के लिए खतरा बताया और अब उनके खिलाफ हिंसा को भड़काया जा रहा है।

इसी तरह तब गोडसे बनाया गया था। इसी तरह आज एक और गोडसे को भड़काया जा रहा है।
उन्होंने सीधे तौर पर RSS और भाजपा को ‘गोडसे फैक्ट्री’ करार दिया, जहां नफरत भरी जाती है।
विवाद की जड़: संसद और स्पीकर ओम बिरला
इस पूरी धमकी के पीछे हाल ही में संसद में हुआ विवाद है।
भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के करीब 25 सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर उनके साथ बदतमीजी की।
इसी बात से नाराज होकर राज आमेरा ने वीडियो जारी किया।

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
गौरतलब है कि विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है, जिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं।
सूत्रों का कहना है कि इस विवाद से आहत होकर ओम बिरला ने तब तक सदन न जाने का फैसला किया है जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो जाता।
इस प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा होने की संभावना है।


