Homeन्यूजराजा रघुवंशी हत्याकांड: सबूतों के अभाव में गार्ड और मकान मालिक बरी,...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सबूतों के अभाव में गार्ड और मकान मालिक बरी, क्या पुलिस की थ्योरी पड़ी कमजोर?

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

हाल ही में इस मामले में कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों गार्ड बलवीर सिंह अहिरवार और बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को बरी कर दिया है।

आइए जानते हैं कोर्ट के इस फैसले के वजह…

क्यों बरी हुए दो आरोपी?

पुलिस ने शुरुआत में इन दोनों को इस शक में गिरफ्तार किया था कि इन्होंने हत्या के बाद सबूत मिटाने में मुख्य आरोपियों की मदद की थी।

आरोप था कि कॉन्ट्रैक्टर शिलोम के साथ मिलकर इन्होंने मुख्य आरोपी सोनम का बैग ठिकाने लगाया था।

Raja Raghuvanshi Murder Case

हालांकि, जांच और ट्रायल के दौरान पुलिस इनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई।

बिजली के बिलों और अन्य तकनीकी दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद यह साफ हुआ कि हत्या की साजिश या साक्ष्य मिटाने में इनकी कोई सीधी भूमिका साबित नहीं होती।

इसी ‘बेनिफिट ऑफ डाउट’ का लाभ देते हुए कोर्ट ने इन्हें रिहा कर दिया।

Sonam Raghuvanshi, Sonam Raghuvanshi Mother, Sonam Raghuvanshi Plan, Raja Raghuvanshi Murder, Raj Kushwaha,
Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi case

कैसे रची गई थी मौत की साजिश?

11 मई को राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए।

किसी को अंदाजा नहीं था कि यह राजा का आखिरी सफर होगा।

पुलिस की जांच के मुताबिक, यह कोई अचानक हुआ हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी।

इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा को बताया गया है, जिसने हत्या का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया था।

indore couple missing in meghalaya, meghalaya news, meghalaya case, meghalaya couple missing news, meghalaya honeymoon couple missing, indore news, raja raghuvanshi and sonam latest news,
Indore Honeymoon Couple Case

गहरी खाई में फेंका राजा का शव

22 मई को जब राजा और सोनम मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में घूम रहे थे, तब विशाल चौहान और उसके साथी पहले से ही वहां मौजूद थे।

पुलिस थ्योरी के अनुसार, सोनम राजा को एक सुनसान सेल्फी पॉइंट पर ले गई।

वहां जैसे ही राजा फोटो खिंचवाने के लिए मुड़े, सोनम ने कथित तौर पर विशाल को इशारा किया।

विशाल ने ‘दाव’ (एक तरह की कुल्हाड़ी) से राजा के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद राजा के शव को गहरी खाई में फेंक दिया गया।

Raja Raghuvanshi murder case, Raja Raghuvanshi father, Ashok Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi family, Raja Raghuvanshi mother,
Raja Raghuvanshi murder case

सोनम की तलाश और खुलासे

जब परिवार का संपर्क टूटा, तो खोजबीन शुरू हुई। राजा का शव 2 जून को खाई से मिला।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पुष्टि की कि हत्या किसी पेड़ काटने वाले हथियार से की गई थी।

इधर, सोनम गायब थी, जिसे बाद में यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे से बरामद किया गया।

जब पूछताछ शुरू हुई, तो एक के बाद एक परतें खुलती गईं और प्यार, धोखे और कत्ल की एक खौफनाक दास्तां सामने आई।

Sonam Raghuvanshi, Sonam Raghuvanshi Mother, Sonam Raghuvanshi Plan, Raja Raghuvanshi Murder, Raj Kushwaha,
Sonam Raghuvanshi Raja Raghuvanshi case

कौन-कौन थे इस साजिश में शामिल?

  • विशाल चौहान: मुख्य आरोपी, जिसने कुल्हाड़ी से वार किया।
  • सोनम रघुवंशी: राजा की पत्नी, जिसने कथित तौर पर हत्या की साजिश रची।
  • राज कुशवाहा: मुख्य साजिशकर्ता और सोनम का करीबी दोस्त (मास्टरमाइंड)।
  • आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी: निगरानी रखने और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरोपी।
Raja Raghuvanshi murder case, Sonam, Shillong murder, two weapons, SIT investigation
Raja Raghuvanshi murder case

फिलहाल, मुख्य आरोपी सोनम और राज कुशवाहा जेल में हैं।

कोर्ट के ताजा फैसले ने पुलिस की शुरुआती जांच पर सवाल जरूर उठाए हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि वे अन्य आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिए अब भी प्रतिबद्ध हैं।

- Advertisement -spot_img